डोनाल्‍ड ट्रंप अब हिलेरी से महज एक प्‍वाइंट पीछे

hilवाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, इससे जुड़े आंकड़े बेहद दिलचस्प तस्वीर बयां कर रहे हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। व्हाइट हाउस की रेस में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन रेस में हैं। ताजा सर्वे में जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें डेमोक्रेट की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की लोकप्रियता को झटका लगा है। अभी तक डोनाल्ड ट्रंप से आगे चल रही हिलेरी इस नए पोल के बाद महज एक प्वाइंट की बढ़त बना सकी हैं। हिलेरी क्लिंटन की लोकप्रियता में गिरावट की अहम वजह है उनका ईमेल विवाद। इस मामले की जांच एक बार फिर से एफबीआई कर रही है। बता दें कि उनके कुछ और ईमेल सामने आए हैं जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। जिसके बाद हिलेरी की लोकप्रियता को झटका लगा और ट्रंप उनसे महज एक प्वाइंट पीछे रह गए हैं।

एबीसी न्‍यूज और वाशिंगटन पोस्‍ट की ओर से कराए गए नए पोल में हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच का अंतर 46-45 का रह गया है। हिलेरी क्लिंटन को एफबीआई ने दिया झटका, पुराने मामले में फिर से जांच वहीं कुछ और पोल में भी ये अंतर ज्यादा बड़ा नहीं है। दोनों उम्मीदवारों के बीच महज दो या फिर तीन प्वाइंट का अंतर दिख रहा है। हालांकि एक हफ्ते पहले सामने आए पोल में हिलेरी क्लिंटन को ट्रंप के मुकाबले 6 से 8 प्वाइंट की बढ़ मिलती दिख रही थी। ईमेल विवाद को लेकर हिलेरी की लोकप्रियता को लगा झटका ताजा घटनाक्रम में ट्रंप के पास आगे बढ़ने का बड़ा मौका है। इस बीच एफबीआई के डायरेक्टर जेम्स कोमी ने कहा है कि हिलेरी क्लिंटन के नए ईमेल सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसमें हमारे एजेंट लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने पत्र लिखकर सांसदों को इस बारे में सूचना पहुंचाई है। अमेरिका में चुनावों से पहले सर्वे ने किया वोटर्स को कंफ्यूज इस बीच दो पार्टी नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि हमें नकारात्मक, घृणा फैलाने वालों के खिलाफ मतदान करना है। ऐसी शक्तियों को आगे बढ़ने से रोकना है। वहीं ट्रंप ने भी हिलेरी पर निशाना साधते हुए ईमेल विवाद को लेकर कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा काम किया।

You might also like

Comments are closed.