जब अचानक स्कूटर की सवारी करते दिखे गडकरी

नागपुर। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी स्कूटर से बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे। हालांकि संघ मुख्यालय में एक घंटे तक चली बैठक में किन-किन विषयों पर चर्चाएं हुई उनका ब्योरा नहीं मिल सका है।
सूत्रों ने बताया कि नितिन गडकरी दोपहर में दोपहिया वाहन से संघ मुख्यालय पहुंचे और आरएसएस नेतृत्व से विचार-विमर्श किया।
वर्ष 2009 में गडकरी का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने में संघकी प्रमुख भूमिका जगजाहिर थी। मालूम हो कि हाल ही में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी संघ प्रमुखमोहन भागवत से मुलाकात कर चुके हैं। मंगलवार रात गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी ने भी मोहन भागवत और भय्यूजी जोशी से मुलाकात की थी।

You might also like

Comments are closed.