16 माह पुरानी अखिलेश सरकार में तीसरा विस्तार, चार मंत्रियों ने ली शपथ

लखनऊ। सोलह माह पुरानी अखिलेश यादव सरकार के मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार/फेरबदल गुरुवार को राजभवन में हुआ। नारद राय, कैलाश यादव, राममूर्ति वर्मा, गायत्री प्रसाद प्रजापति ने शपथ ली।
विधान सभा के चार सौ तीन सदस्यों की संख्या के आधार पर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री को मिलाकर 60 सदस्य हो सकते हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सरकार में 17 कैबिनेट, पांच स्वतंत्र प्रभार के राय मंत्री और 33 राय मंत्री थे। इस लिहाज से मुख्यमंत्री चार नए मंत्री शामिल किये हैं।
बलिया नगर सीट के विधायक नारद राय को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने के आसार थे। नारद राय भूमिहार समाज से आते हैं और सरकार में इस समाज की नुमाइंदगी नहीं थी। राय मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली पिछली सपा सरकार में राय मंत्री रह चुके हैं।
भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को हराकर देवरिया की पथरदेवा सीट से विधान सभा में पहुंचे शाकिर अली का शुमार भी मंत्री पद के संभावित दावेदारों में था। वह पहले भी मंत्री रह चुके हैं। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में उनको मौका नहीं मिला।
शाहजहांपुर की ददरौल सीट से विधायक और राय मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा 1989 में मुलायम सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वह तीन बार लोकसभा के लिए भी चुने जा चुके हैं। इन्हें भी मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई।

You might also like

Comments are closed.