नववर्ष के प्रारंभ में केंद्रीय करों में बदलाव से पड़ेगा जन-जीवन पर प्रभाव
औटवा। नववर्ष के प्रारंभ होते ही केंद्र सरकार की करों को बढ़ाने की प्रवृति आरंभ हो गई। जिसका प्रभाव देश के सभी नागरिकों के साथ साथ घरेलू लघु व्यापारी वर्ग पर भी पड़ेगा। सबसे पहले बदलाव के अंतर्गत कैनेडा पेंशन प्लान के प्रीमियमों में ईजाफा करना हैं, जिसके अंतर्गत पहले पांच वर्षों में इजाफा होगा और उसके पश्चात उस धनराशि को स्थिर करके उनके लिए नई पेंशन प्लान योजना को आरंभ होगा। एक अन्य निवेश योजना के अंतर्गत इंश्योरेंस प्रीमियमस में प्रति 100 डॉलर की आमदनी पर चार सेंटस देने होंगे। जबकि लघु व्यापारियों को नो के स्थान पर 10 प्रतिशत का कर देना होगा, कई छोटी कंपनियों को अभी भी उम्मीद हैं कि सरकार जल्द ही ऐसे उद्योगों पर अपनी नजर रखेंगी और निवेश कार्यों पर अधिक ध्यान देगी। निम्न आय के कर्मचारियों के लिए कैनेडा कर्मचारी लाभों में भी वृद्धि का प्रावधान रखा गया हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें वर्ष 2020 तक की प्रतीक्षा करनी होगी। ज्ञात होकि कंजरवेटिवस पार्टी की प्रमुख नेता एंड्रू शीर ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार भी कार्बन करों में और अधिक वृद्धि करने पर विचार कर रही हैं और यदि ये आदेश पारित कर दिया जाता हैं तो अवश्य ही अभी इसके लिए कोई भी व्यक्ति तैयार नहीं होगा और अधिक वायु उत्सर्जन के नाम पर इस सरकारी लूट का विरोध करेंगे। ज्ञात हो कि पीसी पार्टी के एंड्रू शीर 2019 का आम चुनाव कार्बन टैक्स मुद्दे पर लड़ने का विचार कर रहे हैं।
Comments are closed.