ओंटेरियो की सड़को पर चलेगी ड्राईवरलेश कारें

टोरंटो। पिछले वर्ष से चली आ रही योजना को इस वर्ष के प्रारंभ में मंजूरी दे दी गई, ओंटेरियो के आधुनिक वाहन पायलट परियोजना के अंतर्गत परिवहन मंत्री जैफ युरेक ने ड्राईवरलेश कारों को प्रांत की सड़कों पर चलाने की अनुमति प्रदान कर दी हैं। इसके लिए कुछ शर्तों का पालन करना अत्यंत आवश्यक होगा उसके पश्चात ही ड्राईवरलेश कारों को चलाने की अनुमति होगी। सबसे पहले रिमोट से प्रचालन की मॉनीटरिंग अवश्य की जानी होगी और वाहन में बैठा यात्री पूर्ण रुप से आश्वस्त होना चाहिए, उसके पश्चात ही वाहन चलाने की अनुमति होगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार स्थानीय प्राधिकरण को इसके नियंत्रण की अनुमति होगी और वे कभी भी इसका टेस्ट ले सकते हैं। पायलट परियोजना में नो कंपनियां भाग लेगी जिसमें मुख्य हैं ब्लैकबेरीज की क्यूएनएक्स, मैगना, उबर और द यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू जिसके केवल 10 वाहन सबसे पहले टेस्ट के रुप में सड़कों पर चलेंगे उसके पश्चात सफलता मिलने पर वाहनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। परंतु अभी ये वाहन पूर्ण रुप से ड्राईवरलेश नहीं होगें इसका प्रचालन करने के लिए रिमोट प्रचालक इसमें उपस्थित होगा, सुरक्षा के नियमों में खरा उतरने के पश्चात ही लेवल 3 को पार किया जाएगा और पूर्णत: ड्राईवरलेश कारों का आनंद यात्री उठा सकेंगे। इन वाहनों के चलाने हेतु भी स्थानों की नियुक्ति की गई हैं और उसके अलावा इन्हें कहीं नहीं चलाया जा सकता, पीसी सरकार के सूत्रों के अनुसार अभी फिलहाल ये वाहन कैनेडा के अलावा दुनिया के किसी भी हिस्से में नहीं बेचे जा सकते, सबसे पहले इसकी स्वीकृति ओंटेरियो में ही की गई हैं, जिसकी सफलता के पश्चात इसे दुनिया में प्रसारित किया जाएगा। आधुनिक तकनीकों से परिपूर्ण ये कारें अवश्य ही सफलता पूर्वक सड़कों पर दौड़ेगी और नए कीर्तिमान बनाने में सहयोगी होगी।
You might also like

Comments are closed.