ओंटेरियो विधानसभा की दीवारों पर देखनें को मिलेगी वास्तविक कला व अनदेखी पेंटिंग

टोरंटो। इस माह ओंटेरियो विधानसभा का नया सत्र आरंभ होने जा रहा हैं, जिसके लिए बताया जा रहा हैं कि इस बार विधानसभा का नया रुप देखने को मिलेगा, इसकी दीवारों पर नया पेंट करवाया जा रहा हैं और इन खाली दीवारों पर कैनेडा की कला व संस्कृति के अद्वितीय नमूने भी देखने को मिलेगे । सरकारी सूत्रों के अनुसार नई योजना के अंतर्गत इस प्रकार का बदलाव कई वर्षों के पश्चात किया जा रहा हैं, माना जार रहा हैं कि इससे पूर्व विधानसभा में बदलाव 1893 और 1912 में हुआ था, परंतु अब फिर से विधानसभा के सभी हिस्सों का परिवर्तन शामिल किया गया हैं और माना जा रहा हैं कि अगले सत्र से पूर्व इसका शुभारंभ कर लेगें। इन दीवारों पर कैनेडा की पारंपरिक कला को दर्शाया जाएगा जिससे आने वाली पीढ़ियों को देश की उज्जवल कला का एक विशेष प्रतिबिंब दिखा सके।  ज्ञात हो कि वर्ष 2016 में विधानसभा के सेंटर ऑफ चैम्बर से चार पैनलों को हटाते हुए वहां मरम्मत कार्य किया गया था, जहां विभिन्न प्रकार के मैपल लीफ का डिजाईन बनाकर उसे आकर्षित बनाया गया। क्वीन पार्क स्थित विधानसभा में पर्दों द्वारा उसे आकर्षित रुप दिया गया, जिसके पश्चात उसे कई प्रकार से भी सजाया गया, परंतु इस बार विधानसभा की प्रमुख अधिकारी जेलेना बजकेटिक ने कहा कि अब हम कोई अन्य फोटोग्राफ नहीं लटकाएंगे। अभी यह सुनिश्चित नहीं किया गया हैं कि यहां किस प्रकार के चित्र बनाएं जाएंगे। 1920 तक विधानसभा में पर्दों की सजावट होती रही उसके पश्चात कभी भी उचित प्रकार से पूर्णत: बदलाव की योजना नहीं बनाई गई, परंतु इस बार इस भवन को पूर्णत: स्टाईलिश पत्तियों के डिजाईन से सजाया जाएगा जिसमें पीले, ब्राउन और हरे रंग का अधिक प्रयोग होगा।  वहीं दूसरी ओर क्लर्क टोड डेकर ने बताया कि हमें इस बारें में अभी कोई भी दस्तावेजी रिपोर्ट नहीं दी गई हैं जिसके लिए इस परिवर्तन के बारे में अभी कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की जा सकती, इसके अलावा यह भी कहना सुनिश्चित नहीं होगा कि मरम्मत कार्य कहां-कहां होगा और कितना।
You might also like

Comments are closed.