उबरईटस में बढ़ रही है रॉबरियां

रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ माह में फूड डिलीवरी, उपकरणों की खरीद-बिक्री के ऑर्डर में बहुत अधिक लूट की शिकायतें मिली
ब्रैम्पटन। पील प्रांतीय पुलिस के अनुसार पिछले कुछ दिनों में उबरईटस द्वारा फूड डिलीवरी के दौरान फूड की लूट के कई मामले सामने आएं, पुलिस के अनुसार यह घटनाएं सबसे अधिक ब्रैम्पटन क्षेत्र में हो रही हैं, जहां ऑर्डर देने वाले ग्राहकों का खाना या अन्य उपकरण आदि लूट लिए जाते हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाईन बुकिंग के पश्चात जब ग्राहक को डिलीवरी दी जाती हैं तो उसे डिलीवर करने वाले बॉय द्वारा यह रॉबरी की जा रही हैं, जब वह पीड़ित को डिलीवरी करते है तो उनके खाने के साथ साथ उनका कोई भी कीमती समान भी हथियार के बल पर लूट लेते हैं। पुलिस ने आगे बताया कि सबसे अधिक घटनाएं उबरईटस की डिलीवरी में हो रही हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वर्ष 2018 में इस प्रकार की लूट के पश्चात उबरईटस के ऑर्डरस में बहुत अधिक कमी आई हैं। पुलिस ने लोगों को इस प्रकार के क्लासीफाईड एड के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस प्रकार के लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Comments are closed.