डेकेयर की छत का हिस्सा गिरने से बच्चा घायल
टोरंटो। रॉनसेसवालेस विलेज के निकट एक डेकेयर की छत का हिस्सा अचानक गिर जाने के कारण एक बच्चा को कुछ चोटें आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना दोपहर 1:30 बजे घटित हुई जिसके लिए 2211 डनदस स्ट्रीट वेस्ट को तुरंत बुलवाया गया। टोरंटो फायर प्लेटून के प्रमुख जॉन डीÓअलोएसो ने पत्रकारों को बताया कि जैसे ही दल को छत गिरने की सूचना मिली तो दल वहां पहुंचा तब उन्हें बताया गया कि वह एक डेकेयर हैं और यहां बच्चों को संभाला जाता हैं। इस भवन में 21 बच्चें व 9 स्टाफ कार्यरत थे, जो पूर्णत: सुरक्षित हैं। टोरंटो पुलिस के अनुसार सभी बच्चों को उनके अभिभावक अपने-अपने घर ले गए हैं जबकि घायल बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया हैं। जिसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। टोरंटो फायर अधिकारी के अनुसार दुर्घटना घटित क्षेत्र के भवन की जांच अवश्य होनी चाहिए और उसके निर्माणाधीन अवधि की जांच के पश्चात ही उसमें लोगों को रहने की अनुमति मिलनी चाहिए। इस भवन में रहने वाले लोगों का कहना हैं कि भवन की निर्माण स्थिति ठीक हैं बस प्लास्टर गिरा हैं जिसकी मरम्मत जल्द ही करवाई जा सकती हैं, परंतु अधिकारियों के अनुसार भवन की जांच के पश्चात ही उचित निर्णय लिया जाएगा।
Comments are closed.