मेयर जॉन टोरी ने ली विंटर कार्यों की समीक्षा

– अधिकतर स्नॉ निपटान सेवाओं से संतुष्ट नहीं स्थानीय लोग कर रहे हैं मेयर कार्यालय में शिकायतें
टोरंटो। टोरंटो मेयर जॉन टोरी ने वर्तमान बर्फीले तूफान के पश्चात सिटी की सभी विंटर प्रचालित सेवाओं की समीक्षा ली, यह कार्य उन्होंने स्थानीय लोगों की शिकायतें मिलने के बाद की, सिटी में सोमवार से भारी मात्रा में स्नॉ फॉलिंग हो रहा हैं, जिसके पश्चात स्थिति और अधिक भयावह हो गई हैं और स्नॉ निपटान सेवा एजेंन्सियों द्वारा इस मामले में कोई भी व्यवस्थात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा। मौसम विभाग के अनुसार पीयरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट 30 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि टोरंटो के डाऊनटाउन में यह बर्फबारी 20 सेंटीमीटर तक हुई। जिसके पश्चात बर्फ की मात्रा स्थानीय सड़कों पर अत्यधिक हो गई हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं, सूत्रों के अनुसार उत्तरी ओंटेरियो में स्थिति और अधिक भयानक हैं, जहां मार्गों में बहुत अधिक बर्फ बिखरी हैं और इसे साफ करने में टोरंटो स्नॉ निपटान सेवाएं असक्षम हो रही हैं, जिसके पश्चात प्रांत में अधिक बर्फबारी के पश्चात कोई बड़ी दुर्घटना न घटे, इसलिए मेयर चाहते हैं कि स्नॉ निपटान एजेंसी अपना कार्य सुचारु रुप से करें, परंतु स्थानीय लोगों के अनुसार ये एंजेन्सियां उचित प्रकार से कार्य नहीं कर रही और इसके लिए इन्हें चेतावनी जारी करना होगा अन्यथा शहर की स्थिति और अधिक भयावह हो जाएगी। टोरी ने बताया कि पिछले दस वर्षों में इस बार सबसे अधिक बर्फबारी दर्ज की गई हैं, जिससे स्थिति और अधिक भयावह हो गई हैं।
मेयर ने यह भी बताया कि ताजा बर्फबारी के पश्चात उनके पास करीब 150 कॉल्स आ चुकी हैं, जिसमें सभी का यहीं कहना हैं कि प्रांत में हो रही बर्फबारी के कारण यहां स्थिति बदतर बनी हुई हैं और इससे अधिक एजेन्सियों द्वारा अपना कार्य उचित प्रकार से नहीं करना सोने पर सुहागा प्रतीत हो रहा हैं जिससे शहर में चारों ओर अव्यवस्थित बर्फ के टुकड़े ही टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। यद्यपि मेयर ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडवाईजरी जारी कर दी हैं।

Comments are closed.