सिमकॉई में हॉकी खिलाड़ी के अभिभावक आपस में भिड़े

टोरंटो। प्रांतीय पुलिस के अनुसार दो माईनर हॉकी टीम के अभिभावक खेल के दौरान आपस में भिड़ गए, जिसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। रविवार को हुई इस घटना में अभी तक झगड़े के कारण का पता नहीं चला, वहीं दूसरी ओर सिमकॉई माईनर हॉकी संघ के अध्यक्ष मार्टी जैफरसन ने कहा कि यह कोई झगड़ा नहीं था, बल्कि खेल के प्रदर्शन पर लोगों ने अपनी उग्र प्रतिक्रियाएं दी, जिसे अन्य देखने वाले दर्शकों ने झगड़े का कारण बताया। उन्होंने आगे कहा कि यहां कोई भी हाथा-पाई नहीं हुई, और इस घटना को दूसरा रुख दिया जा रहा हैं। उन्होंने अपनी वार्ता में स्पष्ट कहा कि यहां किसी भी प्रकार की कोई फाईट नहीं हुई हैं। जैफरसन ने पत्रकारों को बताया कि किसी भी झगड़े में लात-घूसे आदि चलते हैं, लोगों को चोट लगती हैं, परंतु इस घटना में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जिससे यह स्पष्ट होता हैं कि यह कोई झगड़ा नहीं बल्कि एक-दूसरे को खेल के दौरान प्रतिक्रिया देने का तरीका मात्र था, जिसे अन्य दर्शकों ने झगड़ा कहकर पुलिस को बुलवा लिया और यह मामला इतना गंभीर हो गया। संघ के प्रमुख अधिकारियों का भी यहीं कहना हैं कि पुलिस आने के पश्चात अभिभावकों को इस घटना पर बहुत अधिक पछतावा हो रहा हैं और वे सभी इसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं, उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका इरादा कतई भी लोगों को परेशान करना नहीं था, वे सभी अपने बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे थे और प्रतिद्वंदी टीम को हतोत्साहित कर रहे थे, जिसे अन्य लोगों ने झगड़ा समझ लिया।

Comments are closed.