निर्भया कांड : फांसी से बचने के लिए विनय ने अपनाया नया हथकंडा

नई दिल्ली। निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के एक दोषी विनय कुमार शर्मा ने फांसी की सजा से बचने के लिए नया हथकंडा अपनाते हुए उसकी दया याचिका खारिज किए जाने में प्रक्रियागत खामियां और संवैधानिक अनियमितताओं का हवाला देते हुए शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। विनय ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा कि राष्ट्रपति राम नाथ कोंिवद द्वारा उसकी दया याचिका खारिज किये जाने में प्रक्रियागत खामियां और संवैधानिक अनियमितताएं थीं। उसने दावा किया कि उसकी दया याचिका खारिज करने के लिए राष्ट्रपति को भेजी गयी अनुशंसा में दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के हस्ताक्षर नहीं थे। विनय के वकील ने बताया कि मामले को दिल्ली उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री में दायर किया गया है।

You might also like

Comments are closed.