गन्ना किसानों के लिए सहकारी चीनी मिलों को 50 करोड़ रुपए जारी

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन के चलते गन्ना किसानों को राहत देने के लिये उनकी अदायगी के वास्ते सहकारी मिलों को 50 करोड़ रुपए जारी किए हैं। यह जानकारी सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद शूगरफैड को प्राप्त हुई 50 करोड़ रुपए की राशि को गन्ना किसानों की अदायगी के लिए सहकारी चीनी मिलों को जारी कर दिया है। महामारी कोरोना संकट की इस घड़ी में गन्ना किसानों को राहत मिलेगी तथा उन्हें गेहूँ-धान के फसल चक्र से निकलने के लिए फसल बदलीकरण के प्रयासों को बल मिलेगा। रंधावा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोविड संकट के कारण गंभीर वित्तीय मुश्किलों का सामना करने के बावजूद राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और इसी कारण यह फैसला ऐतिहासिक है। लॉकडाउन के कारण एक तरफÞ राज्य सरकार के राजस्व में भारी गिरावट आई है और दूसरी तरफ स्वास्थ्य सेवाओं और राहत कार्यों के लिए बड़ी राशि ख़र्च की जा रही है, जिस कारण राज्य के आमदन स्रोतों और खर्चा का अंतर चिंताजनक रूप से बढ़ गया है। केंद्र सरकार ने भी अभी कोई राहत पैकेज नहीं दिया, जिस कारण राज्यों की हालत और नाजुक बनी हुई है।

You might also like

Comments are closed.