टोरंटो पुलिस संघ के अध्यक्ष माईक मैक्कॉरमैक होगें रिटायर
टोरंटो। टोरंटो पुलिस यूनियन के प्रमुख माईक मैकॉरमैक आगामी 1 अगस्त को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इस बात की घोषणा उन्होंने स्वयं अपने साक्षात्कार में की, उन्होंने मीडिया को बताया कि अपनी 11 वर्षों की सेवा से अब वह मुक्त होना चाहते हैं, ज्ञात हो कि इस माह के अंत में पुलिस प्रमुख मार्क सोन्डरस ने भी अपनी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी, इसके कुछ दिन पश्चात ही पुलिस बल के एक और वरिष्ठ अधिकारी के रिटायरमेंट की घोषणा कुछ सवाल पैदा कर रही हैं। माईक ने मीडिया को दिए अपने साक्षात्कार में यह स्पष्ट किया कि पिछले दिनों टोरंटो पुलिस को जिन विवादों में खींचा जा रहा है, उससे उनका मन बहुत अधिक दु:खी हुआ हैं, शायद इस कारण से भी उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला लिया हैं। उन्होंने माना कि कोई भी सुरक्षा कर्मी एक सीमा तक ही दूसरों के आरोपों को सहन करता हैं, परंतु जब प्रताड़ना अधिक हो जाती हैं तो अंतत: उसका धैर्य समाप्त हो जाता है और वह अपने पद से मुक्त होना चाहता हैं, कुछ ऐसी स्थिति ही इस बार टोरंटो पुलिस के साथ हो रही हैं। संस्थागत नस्लवाद के आरोपों से घिरे पुलिस बल को अब सुधारने का समय आ गया हैं और इसके लिए पहले बदलाव करने होंगे जिसके पश्चात ही सुधार संभव होंगे। ज्ञात हो कि पिछले दिनों सिटी काउन्सिल ने भी पुलिस बजट में कटौती को अस्वीकार करते हुए अपना भरोसा टोरंटो पुलिस पर जताया और कहा कि सुधार अवश्य होंगे परंतु इसके लिए किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। कुछ दिन पूर्व पुलिस व प्रदर्शनकारियों की मुठभेड़ भी विचारणीय हैं जिसके कारण वह इस बात से बहुत अधिक व्यथीत हुए कि जनता उनके कार्यों को नहीं देख पा रही अपितु वर्षों से चली आ रही कुरितियों की सजा वर्तमान के अधिकारियों को दे रही हैं।

Comments are closed.