विंडसर – ईसैक्स ने स्टेज 3 के लिए अग्रिम योजना बनाई
टोरंटो। ओंटेरियो में स्टेज 3 की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं, राज्य में शेष बचे उद्योगों की रिओपनींग की योजनाओं पर विचार किया जा रहा हैं। राज्य सरकार भी इस मामले में यह इशारा दे चुकी हैं कि जल्द ही शेष बचे उद्योग-धंधों को भी खोलने की अनुमति दी जाएंगी जिसे स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करते हुए पूरा करना होगा। इस बारे में घोषणा करते हुए प्रीमियर डाग फोर्ड ने बताया कि सबसे पहले वह राज्य के सभी फ्रंटलाईन हैल्थ केयर वर्करों, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और विंडसर-ईसैक्स के लोगों का धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने पूर्ववत रिओपनींग में निर्देशों का उचित प्रकार से पालन करके राज्य में कोविड-19 संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रित कर दिया हैं, इसके पश्चात अब हम जल्द ही स्टेज 3 की तैयारियों में भी जुट गए हैं और जल्द ही इसकी घोषणा होगी। उन्होने यह भी माना कि अभी भी उन उद्योगों को खोलने पर राज्य के स्वास्थ्य विशेषज्ञों से चर्चा चल रही हैं कि शेष बचे उद्योगों की रिओपनींग का क्या असर होगा? ओंटेरियो के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डेविड विलीयम का कहना है कि स्टेज 2 में सबसे पहले उन स्थानों को चिन्हित किया जाएगा जहां सबसे अधिक कोविड-19 के संक्रमित मरीज मिले हो, इन्हें चेतावनी स्थल के रुप में निरुपित किया जाएगा और इन स्थलों को स्टेज 3 के लिए भी बंद रखा जाएगा, उन्होंने बताया कि लोगों को कोविड-19 के प्रकोप से बचाने के लिए ये सभी उपाय करने आवश्यक हो गए हैं। इन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए वे सभी मेडिकल अधिकरियों के साथ समय-समय पर चर्चा कर रहे हैं। राज्य में उन स्थानों को शटडाऊन करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं जहां इस संक्रमण की मार सबसे अधिक देखने को मिल रही हैं। फोर्ड ने यह भी कहा कि फिलहाल योजनाएं तैयार की गई हैं, परंतु इसे लागू तभी किया जाएगा जब स्वास्थ्य अधिकारी इसे आरंभ करने की अनुमति देंगे क्योंकि किसी भी असावधानी वाले कृत्य के कारण यह संक्रमण अपने भयानक रुप में परिवर्तित हो जाएगा, जिसे संभालना कठिन होगा।

Comments are closed.