दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी जारी

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये संक्रमित मामलों की तुलना में स्वस्थ होनेे वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में कमी का दौर जारी है। दिल्ली में सक्रिय मामलों में 1979 की कमी आने से इनकी संख्या शुक्रवार को घटकर 10219 रह गयी। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 1,418 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,14,775 तक पहुंच गयी है जबकि 2,160 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 5,93,137 हो गयी। इसके साथ ही कोरोना रिकवरी दर 96.48 फीसदी तक पहुंच गयी है। इस दौरान 37 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,219 पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.66 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 88,400 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर करीब 75.30 लाख तक पहुंच गयी है। प्रत्येक दस लाख आबादी पर जांच का औसत 4,01,665 है।

You might also like

Comments are closed.