घृणित संदेश फैलाने के आरोप में महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टोरंटो। टोरंटो पुलिस सर्विसस (टीपीएस) के अनुसार गत 28 सितम्बर को उनके द्वारा एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जिसके ऊपर समाज में घृणित संदेश फैलाने का आरोप लगाया जा रहा हैं। पुलिस ने बताया कि गत 28 सितम्बर को कैनेडी रोड़ और एगलिनटन एवैन्यू ईस्ट एरिया से उनको एक कॉल आई कि एक महिला यहां घृणित धार्मिक संदेशों से माहौल को खराब कर रही हैं। महिला की पहचान एक टोरंटो निवासी के रुप में की गई जिसकी आयु 47 वर्ष हैं और उसका नाम उमानाथीनी निशनाथन बताया जा रहा हैं।

इस महिला ने एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर रखा था जिसमें उन्होंने अन्य धर्मों के प्रति बहुत बुरे व कई ऐसे संदेशों का प्रयोग किया जिससे अन्य धर्मों के व्यक्तियों को बहुत अधिक बुरा लग सकता था और वर्तमान स्थिति बिगड़ सकती थी, इसलिए आरोपी महिला को गत 1 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि महिला को आगामी 16 नवम्बर को कोर्ट के सामने पेश किया जाएंगा जिसके पश्चात ही उसकी सजा को सुनिश्चित किया जाएंगा।

टोरंटो मेयर जॉन टोरी ने अपने रविवार को दिए संदेश में माना कि टोरंटो एक ऐसा स्थान हैं जहां किसी भी समुदाय की निंदा को बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा और यदि आरोपी महिला को उनके गलत कार्यो के लिए उचित दंड अवश्य मिलना चाहिए। टोरी ने आगे कहा कि सिटी हमेशा से प्रत्येक समुदाय को पंसद करता हैं और समय-समय पर प्रति त्यौहारों को मनाने के आयोजन भी करता रहा हैं। हमारे शहर में प्रत्येक नागरिक अपने मित्रों, परिजनों और संगे-संबंधियों से मिलजुलकर एक मैत्रीय प्रबंधन में जीवन व्यतीत कर रहा हैं और भविष्य में भी यहीं संदेश ही सिटी के विकास में अग्रणी भूमिका निभाऐंगा।

You might also like

Comments are closed.