न्याय के लिए बी.सी.सुप्रीम कोर्ट जाएंगे एडवर्ड रोजर्स

Edward Rogers to go to BC Supreme Court for justice

टोरंटो। रोजरस कम्युनिकेशन के चैयरमेन एडवर्ड रोजरस को कंपनी में नियंत्रण के पद से हटाने का विवाद बढ़ता जा रहा हैं। पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए एडवर्ड ने बताया कि वह न्याय प्राप्त करने के लिए बी.सी.सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। ज्ञात हो कि रविवार को इस बात के लिए बोर्ड ने फैसला लिया था कि कंपनी के सभी सदस्यों को बदला जाएंगा। जिसके पश्चात कंपनी के नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

इसके लिए गुरुवार को उन्हें पद से हटा दिया जाएंगा। परंतु एडवर्ड इस निर्णय को नहीं मानते हुए बी.सी.सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और कंपनी सदस्यों द्वारा उन्हें हटाने का विरोध करते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। एडवर्ड ने यह भी बताया कि गत रविवार को उन्हें इस कैंप में अध्यक्ष पद के लिए चुना गया था, परंतु अब ऐसी क्या बात हो गई जिससे उन्हें हटाने का बात कहीं जा रही हैं। रविवार को रात्रि में बुलाई गई बैठक में इस बात की पुष्टि की गई थी, परंतु अब यह कहा जा रहा हैं कि गुरुवार को वर्तमान प्राधिकरण द्वारा उन्हें हटाया जा रहा हैं।

प्रपत्रों में स्पष्ट कहा गया कि इस बात के लिए बहुसंख्यक मतदान एडवर्ड को हटाने के पक्ष में हैं, परंतु एडवर्ड अभी भी अपने आपको को रोजरस कंट्रोल ट्रस्ट का अध्यक्ष मानते हैं और उनका दावां है कि कंपनी के 97 प्रतिशत अंश धारक उनके समर्थन में हैं।

You might also like

Comments are closed.