एलसीबीओ स्टोरों पर नहीं बिकेंगे रुसी उत्पाद : पीटर बेथलेनफालवी

Russian products will not be sold at LCBO stores: Peter Bethlenfalvi

ओंटेरियो। ओंटेरियो के वित्त मंत्री पीटर बेथलेनफालवी ने मीडिया को दी ताजा जानकारी के अनुसार ओंटेरियो यूक्रेन के समर्थन ने अपने पृथक कार्य कर रहा हैं, इसी श्रेणी में राज्य के सभी एलसीबीओ शेल्फस में रुसी उत्पाद रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। प्रीमियर डाग फोर्ड ने अपने संदेश में भी कहा कि यूक्रेन पर किए रुसी हमले का ओंटेरियो पुरजोर विरोध करता हैं, इसलिए संबंधित प्रतिबंधों की कार्यवाही आरंभ की गई हैं।

इस विषय पर आगे बोलते हुए प्रीमियर ने कहा कि हम पूर्ण रुप से केंद्र सरकार के समर्थन में खड़े हैं और कैनेडियन मूल्यों के आधार पर यूक्रेन की पूर्ण रुप से हर संभव मदद की जाएंगी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इस संकट की घड़ी में ओंटेरियो वासी भी अपना समर्थन देने के लिए एलसीबीओ स्टोरों पर से रुसी उत्पादों का बहिष्कार करेंगे और यूक्रेन को संकट से बचाने के लिए कठोर कदम उठाएंगे। ज्ञात हो पूरे राज्य में लगभग 670 एलसीबीओ स्टोर स्थापित हैं और यदि इन सभी में रुसी उत्पादों की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया जाएंगा तो इससे रुस की अर्थव्यवस्था और आपूर्ति प्रणाली को कुछ हद तक क्षति पहुंचाई जा सकेगी, जिससे वे यूक्रेन पर हमले की अपनी रणनीति में कुछ बदलाव कर सके। एलसीबीओ शराब आदि के वितरण की राज्य की सबसे बड़ी शाखाओं में से एक हैं, इसमें दुनिया के सभी प्रकार की महंगी व प्रख्यात नशीले पेय के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्प्रिटस शामिल हैं, गौरतलब हैं कि रुसी वोडका पूरी दुनिया में प्रख्यात हैं, यदि इसकी बिक्री प्रतिबंधित होती हैं तो यह रुस के लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता हैं।

कैनेडा रुसी वोड़का के सबसे बड़े खरीददारों में से एक हैं और यदि इस प्रकार के प्रतिबंधों के कारण यह बिक्री बंद होती हैं तो यह रुस की अर्थव्यवस्था को संकट में ड़ाल सकती हैं। फोर्ड ने अपने संदेश में यह भी कहा कि इस प्रकार से एक शक्तिशाली देश द्वारा निर्बल देश पर अपना वर्चस्व साबित करने के लिए हमला करना पूर्णत: गलत हैं और इसे ओंटेरियो अस्वीकार करता हैं। रुसी राष्ट्रपति को समझना चाहिए कि यूक्रेन के मानव अधिकारों का हनन कोई भी नहीं कर सकता और इसके लिए कैनेडा ही नहीं दुनिया के अनेक देश इसके विरुद्ध में यूक्रेन के साथ खड़े हैं। इस युद्ध से होने वाले व्यापारिक नुकसानों के लिए प्रधानमंत्री जस्टीन ट्रुडो स्वयं भी सभी पहलुओं पर नजर बनाएं हुए हैं और महत्वपूर्ण वस्तुओं की आपूर्ति व मांग को संतुलित करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

You might also like

Comments are closed.