माउन्टीज में पुलिस परिवर्तन का विरोध करेगें : आरसीएमपी मेयर

Will oppose police change in Mounties: RCMP Mayor

टोरंटो। नवनिर्वाचित आरसीएमपी मेयर ब्रेन्डा लोके (RCMP Mayor Brenda Locke) ने अपनी जीत के संबोधन में कहा कि इन दिनों ब्रिटीश कोलम्बिया सरकार द्वारा राज्य में आरसीएमपी पुलिस सेवाओं में भारी परिवर्तन की मांग को नहीं माना जाएंगा, इसके लिए हम अपना विरोध अभियान जारी रखेंगे। सुरी में दिए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस बारे में संबंधित अधिकारियों व मंत्रियों से चर्चा जारी रहेगी। ज्ञात हो कि इस बारे में सुरी की नगरपालिका फोर्स और पुलिस बोर्ड की संयुक्त रुप से हुई सलाह में यह कहा गया कि पुन: इस परिवर्तन पर विचार किया जाएंगा। आपसी चर्चा के बाद लोके और परिषद् के मध्य इस परिवर्तन को लेकर कई निर्णयों पर आम सहमति बनी हैं।

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में बी.सी.सरकार ने वर्ष 2019 में इस बात को मान्यता देते हुए यह निर्णय लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि हम जनता के साथ जुड़े हुए हैं और अभी भी लोग 911 पर कॉल करके पुलिस सेवाओं को ले रहे हैं, जिसके कारण एसपीएस को बनाएं रखना आवश्यक हैं। वर्तमान समय में इस संगठन में 350 कर्मचारी कार्यरत हैं और प्रत्येक समय में 150 से अधिक अधिकारी ड्यूटी पर तैनात हैं। रात्रि में भी 911 की कॉल पर 154 अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुरी पुलिस विभाग बी.सी. का दूसरा सबसे बड़ा संगठन हैं जो नगरपालिका बल को संभाल रहा हैं।

संस्था के वरिष्ठ प्रवक्ता मैक्डोनाल्ड ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि लोके का नगरपालिका के टॉप पद पर आसीन होना अच्छा हैं, इससे संगठन में वांछित बदलाव हो सकेंगें, सरकार द्वारा की जाने वाली मनमानी को भी रोका जा सकेगा। लोके को बोर्ड का अध्यक्ष भी चुन लिया गया हैं। इसके अलावा उन्हें पुलिस परिवर्तन को लेकर सभी अपडेटस के संबंध में भी पूरा ब्यौरा दिया गया हैं। वहीं बोंर्ड के कार्यकारी निदेशक मैलीशा ग्रानम का कहना है कि प्रत्येक चार साल के बाद पुलिस बल के बदलाव का विषय उठाया जाता हैं जिसे बाद में बंद बक्से में डाल दिया जाता हैं।

You might also like

Comments are closed.