Toronto News : केवल मास्कींग से श्वसन संबंधी बीमारियों को नियंत्रित नहीं किया जा सकता- पी.एच.ओ.

Masking alone cannot control respiratory diseases – P.H.O.

Masking alone cannot control respiratory diseases – P.H.O.
Masking alone cannot control respiratory diseases – P.H.O.

Toronto News : टोरंटो। पब्लिक हैल्थ ओंटेरियो (Public Health Ontario) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए राज्य में केवल मास्क अनिवार्यता लागू करना ही पर्याप्त नहीं होगा। पिछले दिनों लोक स्वास्थ्य ओंटेरियो ने यह भी कहा था कि इस समय राज्य में श्वसन संबंधी बीमारियां बहुत अधिक फैल रही हैं जिसके उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरेन मूरे ने भी माना कि गत वर्ष नवम्बर में इस संबंध में लिए गए कठोर निर्णय के अंतर्गत यह माना गया था कि राज्य में बढ़ती श्वसन बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए मास्क लगाना एक बार फिर से अनिवार्य करना होगा, जिससे वर्तमान बीमारियों को नियंत्रित किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने भी माना था कि कोविड-19 के समय में भी मास्कींग की अनियवार्यता इसे नियंत्रित करने में बहुत अधिक सहयोगी सिद्ध हुई, इसी प्रकार से यह सोचा गया कि इस समय में भी प्रसारित श्वसन बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए मास्क लगाना ही उचित होगा। लेकिन समय के अंतराल के पश्चात स्वास्थ्य विभाग के उचित शोध के बाद यह सुनिश्चित किया गया कि मौजूदा संक्रमणों के लिए केवल मास्क लगाना ही उचित नहीं बल्कि कुछ अन्य उपायों को भी आजमाना होगा।

डॉ. किरेन मूरे ने यह भी माना कि वर्तमान परिणामों को देखते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि नियमित मास्क लगाने वाले लोगों के घर में भी अन्य लोग बीमार पड़े और उचित टीकाकरण को अपनाकर ही उन्हें प्रसारित बीमारियों से छुटकारा मिल सके। उनका यह भी मानना है कि मौजूदा बीमारियों का सबसे अधिक प्रसारित होने का खतरा घर के आंतरिक परिसरों में होता हैं। इसलिए घरों के अंदर सभी संक्रमित लोगों को बहुत ही सावधानी से रहना चाहिए जिससे यह अधिक प्रसारित नहीं हो सके और इसके नियंत्रण में सहयोग हो सके।

डॉ. मूरे ने यह भी बताया कि वर्तमान सत्र में जो वायरस पाया गया हैं वह सबसे अधिक श्वसन क्रियाओं पर असर ड़ाल रहा हैं इसके लिए उसे नियंत्रित करने के लिए प्रसारण को रोकना होगा। इसके अलावा इन बीमारियों के प्रसारण में बदलता मौसम भी एक मूल कारण हो सकता हैं, इसके लिए लोगों को बदलते मौसम में भी सभी प्रकार की सावधानी को अपनाना चाहिए, जिससे वर्तमान स्वास्थ्य समस्याओं को हल करते हुए सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

इसके साथ-साथ पीडि़तों को बाल चिकित्सा आपातकालीन विभागों, अस्पतालों और आईसीयू प्रणाली आदि से बचाने के लिए शारिरीक शक्ति बढ़ाना सबसे उचित उपाय होगा। डॉ. मूरे ने अपने साक्षात्कार में यह भी माना कि इस समय मास्क को अनिवायर्रू करने के लिए न तो समय की मांग हैं और न ही अन्य स्वास्थ्य विभागों ने भी इस बात की पुष्टि की हैं कि मास्क लगाने को अनिवार्य किया जाएं।

उन्होंने यह भी माना कि भविष्य के लिए इस प्रकार की कोई भी संभावना नही कि राज्य में मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित की जा सकती हैं। डॉ. मूरे ने यह भी कहा कि इन परिस्थितियो को देखते हुए यह सुनिश्चित करना कठिन होगा कि अगली बार इस प्रकार का संक्रमण किस रुप में आएं परंतु इसके लिए तैयारियां अभी से आरंभ करनी होगा और संबंधित बचाव कार्यों को भी अपनाते हुए अपने सभी कार्यों को सुचारु रुप से कार्यन्वित करना होगा। कोविड-19 में जहां मास्कींग सफल सिद्ध हुई, वहीं इस बार अन्य उपायों पर अधिक ध्यान देना होगा तभी वर्तमान में प्रसारित बीमारियों को सही प्रकार से नियंत्रित किया जा सकेगा।

You might also like

Comments are closed.