Ontario News : ओंटेरियो लिबरल्स ने अपने नए अध्यक्ष की घोषणा की

Ontario Liberals announce their new president

Ontario News : ओंटेरियो। पिछले कुछ माह से बहुत अधिक अफवाहों के बाद अंतत: ओंटेरियो लिबरल ने अपने नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी हैं, जानकारों के अनुसार इस बार पार्टी का नया अध्यक्ष ओंटेरियो लिबरल कैबीनेट मंत्री और पूर्व नगरपालिका नेता कैथरीन मैक्कगैरी राज्य में लिबरल पार्टी के अगले प्रमुख नेता होंगे।

इससे पूर्व पार्टी ने उन सभी चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि कैथरीन ही हमारी अगली सुनिश्चित पार्टी प्रमुख होगी, जिसके नेतृत्व में पार्टी भविष्य संबंधी सभी कार्यों में अग्रणी रहेगी। सूत्रों के अनुसार कैथरीन पूर्व प्राकृतिक संसाधन एंव परिवहन मंत्री के रुप में कार्य कर चुकी हैं, वर्ष 2018 में वह कैम्बरीज क्षेत्र से चुनाव के लिए खड़ी हुई थी, परंतु वहां से वह हार गई और उसके बाद भी वह पार्टी से जुड़ी रही और लगातार संबंधित कार्यों में मदद कर रही हैं।

पार्टी प्रमुख की नियुक्ति के बाद से पूरी पार्टी के पदों में कई बड़े बदलावों को भी सुनिश्चित किया गया हैं, इस बदलाव में ओंटेरियो लिबरल के नई कार्यकारी टीम भी शामिल किए गए हैं। इसमें डैमीयन ओÓब्रेन को कार्यकारी उपाध्यक्ष, पंकज संद्धू को सचिव और टिम शॉटहिल को ट्रेजरार के रुप में सुनिश्चित किया गया हैं। प्रत्येक नई टीम नए सदस्यों के साथ-साथ कई प्रकार के बदलावों को भी सुनिश्चित कर रहा हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार गत शनिवार को इस संबंध में एक सदस्य एक मत के नियम से इन चुनावों को सुनिश्चित किया गया। इस बार अन्य चुनावो में भी लिबरल पार्टी एक सदस्य एक वोट की प्रणाली पर कार्य कर रही हैं जिससे भविष्य में इन्हें सभी प्रकार के लाभ मिल सके।

You might also like

Comments are closed.