Quebec News : नए अनुबंध के लिए क्यूबेक के पब्लिक सेक्टर यूनियन ने किया मतदान

Quebec News: Quebec’s public sector union votes for new contract

Quebec News : क्यूबेक। 420,000 पब्लिक सेक्टर से संबंधित कर्मचारियों ने नए अनुबंध को स्वीकारने हेतु या सार्वजनिक रुप से हड़ताल पर जाने को सुनिश्चित करने के लिए मतदान प्रक्रिया अपनाने को सुनिश्चित किया। ज्ञात हो कि गत 28 दिसम्बर को ही इस यूनियन ने इस बात की पुष्टि करते हुए यह स्पष्ट किया था कि, वह आगामी दिनों में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे या नहीं इस बारे में जल्द ही मतदान आयोजित करेंगें, जिसमें आम कर्मचारियों की राय पर ही यह निर्णय सुनिश्चित करना था।

गौरतलब है कि कर्मचारियों को इसके लिए जनवरी मध्य का समय दिया था, इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सीएसएन के उपाध्यक्ष फ्रान्सकोइस इनाउल्ट ने मीडिया को बताया कि हमारे सदस्य जमीन से जुड़े हुए हैं और वे कतई भी नहीं चाहते कि उनके कारण किसी भी प्रकार से वर्तमान कार्य प्रणाली में कोई अवरोध उत्पन्न हो और देश की अर्थव्यवस्था इससे प्रभावित हो। इसके लिए वे बार-बार इस हड़ताल को सुनिश्चित नहीं करना चाहते। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने मोबाईलेजेशन को एतिहासिक बनाने पर जोर दिया। यद्यपि अभी तक यूनियन या कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की हैं कि दोनों के मध्य अभी तक कितनी मांगों को माना या कितनी शर्तों को नहीं माना।

वहीं दूसरी ओर यूनियन के प्रमुखों ने गत 28 दिसम्बर को इस बात की पुष्टि कर दी थी कि कंपनी ने उनकी 17.4 प्रतिशत की वेतनों में वृद्धि को बात को स्वीकार कर दिया हैं, लेकिन वे इस मांग को अगले पांच वर्षों में क्रमबद्ध तरीके से बढ़ाएंगी। यूनियन प्रमुखों का यह भी कहना है कि आगामी 19 फरवरी तक यदि उनके साथ भी इसी प्रकार का कोई संयुक्त कार्यक्रम नहंी आयोजित किया गया तो अवश्य ही हड़ताल होंगी। पिछली वार्ता में जहां 66,000 कर्मचारी सदस्यों ने हड़ताल के लिए अपनी पुष्टि दी थी, वहीं इस बार 80,000 सार्वजनिक सदस्यों ने इसमें शामिल होने की स्वीकृति दे दी हैं, जोकि अधिकतर स्वास्थ्य कल्याण कर्मचारिी वर्ग से संबंधित हैं।

You might also like

Comments are closed.