Toranto News : क्वीन पार्क में लिंकॉल्न एम. एलैक्सएन्डर के कास्यं पद को विमोचित किया गया

Toronto News: Bronze bust of Lincoln M. Alexander unveiled at Queen’s Park

Toranto News : क्वीन पार्क में लिंकॉल्न एम. एलैक्सएन्डर के कास्यं पद को विमोचित किया गया

Toranto News : टोरंटो। रविवार को क्वीन्स पार्क द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि माननीय लिंकॉल्न मैक्काउले एलैक्सएन्डर के कास्य पदक को जनता के लिए विमोचित किया गया। ज्ञात हो कि लिंक देश के पहले ऐसे अश्वेत खिलाड़ी और प्रख्यात सांसद रह चुके थे।

सूत्रों के अनुसार 1968 में इन्होंने हैमीलटन वेस्ट से अपनी जीत पक्की कर सभी को हैरान कर दिया था, लिंक ने पीसी पार्टी की ओर से यह चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। एलैक्सएन्डर की मृत्यु वर्ष 2012 में 90 वर्ष की आयु में हुई थी। वह कैनेडा के एक वयोवृद्ध अश्वेत सांसद और खिलाड़ी थे, जिन्होंने न केवल अपने कार्यों से अपितु खेल में भी देश का नाम ऊंचा किया था।

ज्ञात हो कि वर्ष 1985 से 1991 के मध्य वह ओंटेरियो के 24वें लेफ्टिनेंट गर्वनर भी रहे। सूत्रों के अनुसार वह कुछ समय तक वर्कप्लेस सेफ्टी एंड इंश्योरेंस बोर्ड के अध्यक्ष भी बने रहे। लिंक ने अपनी सेवा द कैनेडियन रेस रिलेशन फाउन्डेशन में भी दी थी। लिंक की 102वीं वर्षगांठ पर टेड आरनॉट द्वारा आयोजित सभा में प्रख्यात लिंक मैकउले को याद किया गया, उनके कार्यों को याद किया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजकों ने बताया कि एलैक्सएन्डर डे को मनाने की यह 10वीं वर्षगांठ हैं, इस मौके पर प्रख्यात पत्रकार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वे अपने जीवनभर अनेक कार्यों के लिए जाने जाते रहे। लिंकॉल्न मैक्काउले उस समय देश की राजनीति में आएं जब देश में जातिवाद का बहुत अधिक बोलबाला था। वे हमेशा से मानवता, समर्पण और शांति के लिए कार्य करते रहे, जिसके लिए आज भी केवल कैनेडा ही नहीं दुनिया के कई अन्य देशों में भी उनका नाम प्रख्यात हैं।

इस अवसर पर हजारों बच्चों को प्रेरणा देने के लिए उनके कांस्य पदक को प्रदर्शित किया गया, जिससे बच्चों को यह लक्ष्य मिल सके कि जीवन में कितनी भी समस्याएं रहें, उन्हें आगे बढ़ते रहना हैं तभी सफलता मिल सकेगी।

You might also like

Comments are closed.