Brampton News : शेल्डन कीफे को ब्रैम्पटन स्पोर्टस हॉल ऑफ फेम के लिए चुना गया

Brampton News: Sheldon Keefe elected to Brampton Sports Hall of Fame

Brampton News: Sheldon Keefe elected to Brampton Sports Hall of Fame
Brampton News: Sheldon Keefe elected to Brampton Sports Hall of Fame

Brampton News : ब्रैम्पटन। ब्रैम्पटन निवासी और प्रख्यात टोरंटो मैपल लीफस के प्रमुख कोच शेल्डन कीफे को वर्ष 2024 के ब्रैम्पटन स्पोर्टस हॉल ऑफ फेम के लिए चुना गया हैं। कीफे टोरंटो मैपल लीफ के प्रमुख कोच हैं। इस वर्ष इस सम्मान के लिए कीफे और ट्रैम्पोलाईन जिम्नास्ट लैक्सी वार्ड को चुना गया हैं। इस चयन टीम में तीन अन्य खेल दिग्गजों को भी शामिल किया गया हैं जिसमें ब्रैम्पटन क्रिकेट लीग के संस्थापक फराज सली, पूर्व कोबरा स्वीम क्लब के अध्यक्ष लूशी बारटॉन और ब्रैम्पटन के सबसे पहले प्रौफेशनल सोशर टीम के मालिक रिक है प्रमुख हैं।

वहीं रिक्त पदों को भरने के लिए ब्रमेलिया ब्लूज के मालिक व कोच को भी इसमें शामिल किया गया हैं। ज्ञात हो कि शेल्डन कीफे का जन्म 17 सितम्बर, 1980 में ब्रैम्पटन में हुआ और इनका हॉकी के मैदान में खेल की शुरुआत चिंगुवाकोशी माईनर होकी एसोसिएशन से हुई। यह एक कैनेडियन पेशेवर आइस हॉकी कोच और पूर्व खिलाड़ी है। कीफे नेशनल हॉकी लीग के टोरंटो मेपल लीफस के वर्तमान मुख्य कोच हैं।

उन्हें 1999 एनएचएल एंट्री ड्राफ्ट में टाम्पा बे लाईटनिंग द्वारा दूसरे दौर में, कुल मिलाकर 47वें दौर में चुना गया था। सक्रिय खेल से सेवानिवृत्ति के बाद, कीफे ने ओंटेरियो हॉकी लीग के सू ग्रेहाउंड्स के मुख्य कोच के रुप में कार्य किया, साथ ही मेपल लीफस के अमेरिकन हॉकी लीग सहयोगी, टोरंटो मार्लिस के रुप में कार्य किया, और बाद वाले को उनके पहले काल्डर के लिए मार्गदर्शन किया। 2018 के काल्डर कप चैंपियनशिप में भी उन्होंने सराहनीय नेतृत्व किया था।

यहीं नहीं वर्ष 2019 में उन्होंने शेल्डन कीफे फंड की भी स्थापना की, जो नए खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने में मदद करता हैं। इसके अलावा वह ब्रैम्पटन यूथ हॉकी एसोसिएशन में बच्चों को हॉकी सिखाने के लिए शानदार टिप्स भी देते रहते हैं। उनके उचित मार्गदर्शन से ही वर्ष 2004 से 2016 तक देश की आईस हॉकी टीम ने कई ख्यातियां प्राप्त की। यहीं नहीं अभी भी वह अपने खेल में बहुत अधिक कार्यरत हैं जिसका मुख्य कारण उनका स्वस्थ्य शरीर और उचित योगदान हैं।

You might also like
Leave A Reply