Toronto News : रिपब्लिकन सीनेटर ने भी माना कैनेडा के लिए ट्रंप का 51वें राज्य पर दिया बयान ‘रचानात्मक’ नहीं था
Republican senator also admitted Trump's statement on Canada being the 51st state was not 'constructive'

Toronto News : टोरंटो। एक अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैनेडा को 51वां राज्य बनाने संबंधी पिछली टिप्पणियां मददगार होगी, क्योंकि दोनों देश किसी भी व्यापारिक समझौते पर पहुंचने के लिए अभी भी उलझे हुए हैं, सीनेटर लिसा मुर्कोव्स्की सोमवार सुबह प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ एक द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल बैठक के लिए औटवा में थी, बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं 51वें राज्य के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप की बयानबाजी की व्याख्या नहीं कर सकती। उन्होंने आगे कहा कि यह केवल उस समय की उत्पन्न स्थिति का एक कथन था जिसे कैनेडियन भी अधिक गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
नवंबर में अपने पुनर्निर्वाचन के बाद से, ट्रम्प ने कई बार कहा है कि वह कैनेडा को अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में शामिल होते देखना चाहते हैं, हालाँकि हाल के हफ़्तों में उनकी बयानबाज़ी ठंडी पड़ गई है। पिछले महीने अल्बर्टा में जी-7 की बैठक से निकलते समय ट्रम्प से कैनेडा के अमेरिका में शामिल होने के विचार के बारे में पूछा गया था और उन्होंने कहा था कि उनका अब भी मानना है कि देश को एक राज्य बनना चाहिए।
राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘मुझे लगता है कि कनाडा की ओर से यह कहीं बेहतर सौदा है, लेकिन, आप जानते हैं, यह उन पर निर्भर है।’ इस साल की शुरुआत में अमेरिका द्वारा कैनेडा पर कई टैरिफ लगाए जाने के बाद, ट्रंप और कार्नी एक व्यापार समझौते पर पहुँचने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
कार्नी ने कई बार समझौते पर पहुँचने की समय सीमा तय की थी, लेकिन हाल ही में इसे 1 अगस्त तक के लिए टाल दिया है। औटवा में, उरकोव्स्की के साथ डेमोक्रेटिक सीनेटर ओरेगन के रॉन वाइडेन, न्यू हैम्पशायर की मैगी हसन और नेवादा की कैथरीन कॉर्टेज़ मस्तो भी शामिल हुए। ट्रंप द्वारा इसे हटाने का आह्वान करने के बाद, केंद्र सरकार ने पिछले महीने अमेजऩ, गूगल, मेटा, उबर और एयरबीएनबी जैसी कंपनियों पर लगाए गए कर को हटा दिया था।
देश के टॉप 100 रेस्टॉरेंटस में नाम आना गर्व की बात : कोनी मास्ट्रैंगेलो
वाइडेन ने सोमवार को कहा कि वह चाहते हैं कि कैनेडा अपने कानूनों में इस कर को हमेशा के लिए समाप्त कर दे और उन्होंने सुझाव दिया कि कार्नी इस विचार के लिए तैयार हैं। ओरेगन के सीनेटर ने यह भी कहा कि वह और उनके सहयोगी अमेरिका को कैनेडा से सॉफ्टवुड लकड़ी के निर्यात पर एक कोटा लागू करने पर जोर दे रहे हैं। वाइडन ने कहा, ‘सॉफ्टवुड लकड़ी बेहद महत्वपूर्ण है और हमने पूछा कि हम इस सौदे पर कैसे प्रगति कर सकते हैं।
कार्नी का कहना है कि सॉफ्टवुड कोटा एक संभावना है :
प्रधानमंत्री ने पिछले हफ़्ते सुझाव दिया था कि वह एक ऐसे व्यापार समझौते के लिए तैयार हैं जिसमें कोटा शामिल हो। कार्नी ने आगे कहा,’आम तौर पर किसी भी समझौते से प्रबंधित व्यापार का कुछ तत्व निकलता है, इसमें कोटा शामिल हो सकता है, कई तरह के व्यापार कारक शामिल हो सकते हैं।Ó प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी द्वारा मीडिया को दिए गए उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में सॉफ्टवुड कोटा पर विचार किया जा रहा है। सॉफ्टवुड लकड़ी दशकों से कैनेडा-अमेरिका संबंधों में एक अड़चन रही है। दोनों देशों के बीच 2015 से कोई सॉफ्टवुड समझौता नहीं हुआ है।

Comments are closed.