अमेरिकी व्यापार समझौते से पूर्व प्रधानमंत्री और प्रीमियरों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Crucial meeting of PMs and Premiers held ahead of US trade deal

– मस्कुका में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड द्वारा की गई, जिन्होंने अमेरिकी व्यापार, टैरिफ और प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा के लिए सभी से परामर्श लिया

Crucial meeting of PMs and Premiers held ahead of US trade deal
Crucial meeting of PMs and Premiers held ahead of US trade deal

Ontario News : ओंटेरियो। कैनेडा के प्रीमियरों ने ओंटेरियो के कुटीर क्षेत्र में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन की शुरुआत ऐसे समय में की हैं जब कैनेडा के सबसे करीबी व्यापारिक साझेदार, संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ टैरिफ और व्यापार को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। टोरंटो से लगभग 220 किलोमीटर उत्तर में स्थित हंटृसविले में ओंटेरियो के सभी 13 प्रांतों के प्रीमियर और प्रधानमंत्री ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

सोमवार से आरंभ हुई इन बैठकों में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। न्यूफाउंडलैंड के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित मुस्ग्रेव हार्बर शहर में बेकाबू जंगल की आग के खतरे के कारण, न्यूफाउंडलैंड के प्रीमियर जॉन होगन ने बैठक में विलंभ से भाग लिया। मंगलवार को इस सभा को प्रधानमंत्री मार्क कार्नी संबोधित करेंगे और आगामी विषयों पर सभी प्रीमियरों से मौजूदा स्थितियों पर चर्चा करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन कैनेडियन वस्तुओं पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है जो मौजूदा कैनेडा-अमेरिका-मेक्सिको व्यापार समझौते, जिस ेसीयूएसएमए के नाम से जाना जाता है, का अनुपालन नहीं करती हैं। हालांकि व्यापार और टैरिफ चर्चा के मुख्य विषय होने की उम्मीद है, लेकिन सोमवार को प्रधानमंत्रियों की स्वदेशी नेताओं के साथ भी बैठक होगी। दोपहर में, उनके द्वारा अंतर-प्रांतीय व्यापार में बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से और अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।

Toronto News : रिपब्लिकन सीनेटर ने भी माना कैनेडा के लिए ट्रंप का 51वें राज्य पर दिया बयान ‘रचानात्मक’ नहीं था

अंतर-प्रांतीय व्यापार को उदार बनाने के आधुनिक इतिहास के सबसे बड़े प्रयास के तहत, प्रांत अपने कानूनों और नियमों में संशोधन करने के इरादे से विभिन्न समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। एक अध्ययन का अनुमान है कि मौजूदा व्यापार बाधाओं से कैनेडियन अर्थव्यवस्था को सालाना लगभग 200 अरब डॉलर का नुकसान होता है, और सभी प्रांतों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का मुकाबला करने के साधन के रूप में इस मुद्दे पर काम करने की इच्छा व्यक्त की है।

सी-5 और प्रमुख परियोजनाओं का निर्माण :

मंगलवार सुबह होने वाली कार्नी की प्रधानमंत्रियों के साथ बैठक ऐसे समय में हो रही है जब प्रांतों और संघीय सरकार के बीच संबंधों में मधुरता आ रही है। जून में, प्रीमियरों ने कार्नी से मुलाकात की और ‘उत्कृष्ट सहयोग, उत्कृष्ट संचार’ और एकता पर बात की। संघीय सरकार संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक नए मुक्त व्यापार समझौते पर पहुँचने के लिए 1 अगस्त की समय-सीमा पर काम कर रही है।

पिछले हफ़्ते, कार्नी ने सुझाव दिया था कि बिना किसी शुल्क के समझौता होने की संभावना नहीं है। न्यू बु्रंसविक की प्रीमियर सुसान होल्ट ने शुक्रवार को कहा, ‘हम अमेरिका के साथ बातचीत और उन व्यापार वार्ताओं की प्रगति के बारे में अपडेट सुनने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि न्यू ब्रंसविक इस अनिश्चितता को दूर करने के लिए बहुत उत्सुक है’। प्रीमियरों से अमेरिकी संबंधों और आंतरिक व्यापार, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विविधीकरण और केंद्र सरकार के विधेयक सी-5 के पारित होने के बाद प्रमुख परियोजनाओं के निर्माण के तरीकों पर चर्चा करने की उम्मीद है, जो राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाने का प्रयास करता है।

You might also like

Comments are closed.