राजधानी वाशिंगटन डीसी में अब संघीय कानून लागू होंगे : ट्रंप

Federal laws will now apply in the capital Washington DC: Trump

Federal laws will now apply in the capital Washington DC: Trump
Federal laws will now apply in the capital Washington DC: Trump

अमेरिका इन दिनों केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका कारण यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है।

अब उनकी नजर वाशिंगटन डीसी पर है, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के हाथों में कानून की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। ट्रंप का कहना है कि वाशिंगटन डीसी में अपराध की दर लगातार बढ़ रही है, इसलिए वहां अब केंद्रीय कानून लागू किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में एक सप्ताह के लिए सेंट्रल लॉ लागू करने का आदेश दिया है। इस दौरान, वाशिंगटन में अपराधों की संख्या में कमी आई है। इसे लंबे समय तक लागू किया जा सकता है। वाशिंगटन डीसी एक बेहद खूबसूरत शहर है, लेकिन यहां लंबे समय से कई आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यहां फेडरल कानून लागू करने का आदेश दिया है ताकि निर्दोष लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, ट्रंप के इस आदेश को लागू करना आसान नहीं होगा। इसके लिए संसद में 1973 का होम रूल अधिनियम खत्म करना पड़ेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने वकीलों को इस मुद्दे पर काम करने के लिए कहा है, लेकिन यह प्रक्रिया आसान नहीं होगी।

You might also like

Comments are closed.