टोरंटो में चाकूबाजी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested the accused of stabbing in Toronto

– पुलिस सूत्रों के अनुसार इस अपराधी को कैनेडा-अमेरिका सीमा पर से संदिग्ध हालत में पकड़ा गया

Police arrested the accused of stabbing in Toronto
Police arrested the accused of stabbing in Toronto

Toronto Hindi News : टोरंटो। टोरंटो पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि गत सप्ताहंत में चाकूबाजी की घटना के बाद टोरंटो से कथित तौर पर भागने के बाद कैनेडा सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने नियाग्रा क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं।

]मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में टोरंटो पुलिस ने कहा कि उनके अधिकारियों ने रविवार सुबह 5 बजे से ठीक पहले बेलेव्यू और वेल्स एवेन्यू के इलाके में चाकूबाजी की सूचना पर कार्यवाही को अंजाम देते हुए संबंधित आरोपी को पकड़ लिया हैं।

सूत्रों के अनुसार अधिकारियो को एक पुरुष पीडि़त मिला, जिसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे, साथ ही एक महिला पीडि़त मिली जिस पर भी कथित तौर पर हमला किया गया था। पुलिस के आने से पहले ही संदिग्ध भाग गया था। पुलिस का कहना है कि पीडि़त पुरुष को जानलेवा चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया।

Toronto News : कैनेडियन वैज्ञानिकों ने शी स्टार की मौत के कारणों का पता लगाया

पुलिस ने बताया कि जांचकत्र्ताओं ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और बाद में उसे नियाग्रा क्षेत्र में क्वीन्सटन-लुईस्टन पुल पर सीबीएसए अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया और फिर उसे टोरंटो वापस भेज दिया गया। गुएल्फ निवासी 38 वर्षीय मुर्तजा खाजा सादियाविया पर हत्या के प्रयास, हमला और आपराधिक उत्पीडऩ का आरोप हैं। इन आरोपों की अदालत में सुनवाई नहीं हुई हैं। उन्हें इस सप्ताह के शुरु में टोरंटो क्षेत्रीय जमानत केंद्र में पेश होना था।

You might also like

Comments are closed.