‘पेटस’ पर वैज्ञानिक परीक्षण पर लगेगा प्रतिबंध : फोर्ड
Scientific testing on 'PETS' will be banned: Ford
– ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने कड़ी चेतावनी जारी करने के बाद ‘पालतू जानवरों] पर वैज्ञानिक परीक्षण पर प्रतिबंध लगाने वाला ओंटेरियो कानून बनाने की योजना बनाई है।
– फोर्ड ने दो हफ्ते पहले बिल्लियों और कुत्तों पर चिकित्सा अनुसंधान करने वाले किसी भी व्यक्ति को ‘पकडऩे’ की कसम खाने के बाद प्रतिबंध की बात कही थी।
Toranto News : टोरंटो। ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने दोहराया है कि वह बिल्लियों और कुत्तों पर चिकित्सा परीक्षण पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून लाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने सोमवार को इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह उन जानवरों पर प्रयोगों पर केंद्रित होगा जिन्हें वह ‘पालतू जानवर’ मानते हैं।
फोर्ड ने पहली बार दो हफ्ते पहले कुत्तों और बिल्लियों पर वैज्ञानिक अनुसंधान पर प्रतिबंध लगाने का जिक्र किया था, जब उन्होंने लंदन के लॉसन रिसर्च इंस्टीट्यूट और सेंट जोसेफ हेल्थ केयर लंदन में कुत्तों पर किए गए शोध का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट के बारे में जानने के बाद ऐसा काम करने वाले किसी भी व्यक्ति का ‘शिकार’ शुरू करने की कसम खाई थी।
टोरंटो विश्वविद्यालय के डल्ला लाना स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में खोजी पत्रकारिता ब्यूरो (आईजेबी) की रिपोर्ट से पता चला है कि शोधकर्ता कुत्तों को मारने से पहले उन्हें तीन घंटे तक दिल का दौरा पडऩे देते थे।
टोरंटो के सिटी हॉल में हुआ युवा बेघर शिखर सम्मेलन का आयोजन
उन्होंने कहा कि नए कानून के मानदंड संक्षिप्त और सरल होंगे। ‘अब आप पालतू बिल्लियों या कुत्तों का इस्तेमाल प्रयोग के लिए नहीं करेंगे, बस इतना ही, हम ऐसा नहीं करते, यह क्रूर है और स्वीकार्य नहीं है।’ फोर्ड ने कहा, ‘वे हमारे परिवार का हिस्सा हैं। चूहों के साथ रहो, चूहों के साथ करो, कोई दिक्कत नहीं, लेकिन ये पालतू जानवर हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि वे एक ‘पशु प्रेमी’ हैं।

Comments are closed.