
टोरंटो। प्रीमियर डग फोर्ड का कहना है कि अगर दक्षिण-पश्चिमी ओंटेरियो में क्राउन रॉयल बोटलिंग प्लांट को बंद करने की योजना को तेजी से आगे बढ़ा रहा है, इसी कारण से एलसीबीओ के सैल्फस से और शराब हटाई जा सकती है। क्यूबेक सिटी में द ग्रेट लेक्स सेंट लॉरेंस गवर्नर्स एंड प्रीमियर्स लीडरशिप समिट में बोलते हुए प्रीमियर डग फोर्ड ने कहा, कोई भी समझदार व्यवसायी, जो थोड़ा भी समझदार हो, उत्तरी अमेरिका में अपने सबसे बड़े कस्मर को क्यों खोना चाहेगा।’
उन्होंने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फोर्ड ने पूछा ‘अगस्त में एमहर्स्टबर्ग बोटलिंग प्लांट के बंद होने की खबर के बाद, प्रीमियर ने क्राउन रॉयल और गिनीज, बेलीज, स्मिरनॉफ और कैप्टन मॉर्गन सहित कई अन्य प्रसिद्ध शराब ब्रांडों के मालिक डियाजियो पर बार-बार निशाना साधा।
ज्ञात हो कि कंपनी ने पहले कहा था कि लगभग 200 लोगों को रोजगार देने वाले और लगभग एक सदी से चल रहे इस प्लांट को बंद करना ‘उत्तरी अमेरिकी आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित’ करने की योजना का हिस्सा था। फोर्ड ने कहा, ‘डियाजियो के साथ हम 765 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कारोबार करते हैं, जो अमेरिका या कैनेडा में किसी भी क्षेत्राधिकार से ज्यादा है और वे प्लांट बंद करना चाहते हैं? लेकिन ये प्रक्रिया किस लिए अपनाई जा रही हैं? फोर्ड ने यह भी माना कि 8 मिलियन डॉलर की मजदूरी, जो उन्हें लगता है कि वे बचा लेंगे।’
उन्होंने आगे कहा, ‘एलसीबीओ पूरी दुनिया में शराब का सबसे बड़ा खरीदार है और वह इस प्रभाव का इस्तेमाल यह सुनिश्चित करने के लिए करेंगे कि हम यह संकेत दें कि जैसे ही कैनेडियन कर्मचारी उस प्लांट से बाहर निकलेगा, हम क्राउन रॉयल को अपने सैल्फस से पूर्ण रुप से हटा देंगे और वे इससे निपट सकते हैं।’

Comments are closed.