अंबानी फैमिली ने की धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट

Ambani family celebrated Diwali with great pomp

Ambani family celebrated Diwali with great pomp
Ambani family celebrated Diwali with great pomp

अंबानी फैमिली में हर त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है, फिर चाहे वो होली हो या दिवाली। इस साल का दिवाली सेलिब्रेशन भी काफी ग्रैंड रहा। पूरे परिवार ने एक साथ मिलकर सेलिब्रेशन किया। इसकी झलकियां भी अब सामने आने लगी हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए भी ये दिवाली खास रही। दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिली।

दोनों ने इस दिवाली को ट्रेडिशन स्टाइल में नहीं बल्कि एक मीनिंगफुल तरीके से सेलिब्रेट किया। दोनों की झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और इन्हें बार-बार देखा जा रहा है।

सामने आए वीडियो में राधिका मर्चेंट गाजरी रंग के अनारकल सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने कान में बड़े झुमके और बालों में गजरा कैरी किया है। वहीं अनंत अंबानी ने ब्लैक कलर का कुर्ता पजामा सेच कैरी किया है। वीडियो में दोनों हाथ थामे रोमांटिक जांस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दोनों एक साथ बैठे भी दिख रहे हैं। इस दौरान भी दोनों एक दूसरे का हाथ थामे मुस्कुरा रहे हैं। दोनों के बीच का प्यार और रोमांस इन झलकियों में साफ नजर आ रहा है।

इसके अलावा एक और वीडियो भी सामने आया है, ये वीडियो भी दिवाली सेलिब्रेशन का है। इस वीडियो में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कई बच्चों के बीच नजर आ रहे हैं। दोनों बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट दे रहे हैं। इस दौरान राधिका मर्चेंट ने ब्लू शर्ट और बेज ट्राउजर कैरी की है। वहीं अनंत अंबानी ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट में दिख रहे हैं। दोनों ही बच्चों से बातें कर रहे हैं और उन्हें बेहद प्यार से ट्रीट दे रहे हैं। दोनों का बच्चों के लिए प्यार इन झलकियों में देखने को मिल रहा है।

दोनों ने इस नेक कार्य के लिए एक ऑर्फनेज के बच्चों को चुना और दिवाली पर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी। दोनों का दिवाली सेलिब्रेशन बच्चों के बीच ही हुआ और इसके अलावा दोनों रिलाएंस के कर्मचारियों के साथ भी सेलिब्रेट करते नजर आए। ये कपल की एक साथ दूसरी दिवाली है।

You might also like

Comments are closed.