Toranto News : कैनेडा रिवेन्यू एजेंसी ने 2026 में चालू होनी वाली टैक्स नीति का खुलासा किया

Canada Revenue Agency unveils tax policy to be implemented in 2026

Toranto News : टोरंटो। आगामी वर्ष में कई टैक्सों में बदलाव लागू होंगे और इससे इस बात पर असर पड़ेगा कि डिडक्शन के बाद कैनेडियनस अपने घर पर कितना धन लाते हैं। कैनेडा रिवेन्यू एजेंसी (सीआरए) ने महंगाई के हिसाब से एडजस्ट किए गए नए फेडरल टैक्स ब्रैकेट बताए हैं। वर्ष 2026 में टैक्स ब्रैकेट को इंडेक्स करने के लिए इस्तेमाल होने वाली महंगाई की रकम दो प्रतिशत होगी। एजेंसी हर साल इनकम टैक्स और बेनिफिट की रकम का हिसाब लगाने के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) डेटा इस्तेमाल करती हैं।

वर्ष 2025 में रकम 2.7 प्रतिशत थी, वहीं वर्ष 2024 में यह 4.7 प्रतिशत थी और वर्ष 2023 में यह 6.3 प्रतिशत थी, क्योंकि उस वर्ष महंगाई बहुत ज्यादा थी। टैक्स ब्रैकेट थ्रेशहोल्ड और नॉन-रिफंडेबल क्रेडिट से जुड़े अमाउंट में बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। कैनेडा चाइल्ड बेनिफिट और चाइल्ड डिसेबिलिटी बेनिफिट जैसे बेनिफिट 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे। वर्ष 2026 के लिए नए टैक्स ब्रैकेट पर कैनेडियनस कितना टैक्स देंगे यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे हर साल कितना कमाते हैं।

ज्ञात हो कि 58,523 डॉलर से कम इन्कम पर 14 प्रतिशत टैक्स लगेगा और 58,523 डॉलर से 117,045 डॉलर तक की इन्कम पर 20.5 प्रतिशत टैक्स लगेगा। वहीं 117,045 डॉलर से 181,440 डॉलर तक की इन्कम पर 26 प्रतिशत टैक्स लगेगा और 181,440 डॉलर से 258,482 डॉलर तक की इन्कम पर 29 प्रतिशत टैक्स लगेगा। 258,482 डॉलर और उससे ज्यादा की इन्कम पर 33 प्रतिशत टैक्स लगेगा। गौरतलब हैं कि 13 प्रांतों और इलाकों के अपने टैक्स ब्रैकेट हैं जो महंगाई के हिसाब से इंडेक्स किए गए हैं।

Read More : लिबरल्स ने फोर्ड सरकार पर रिवॉर्ड पॉइंट्स को लेकर अडिय़ल रवैया अपनाने का आरोप लगाया

बेसिक पर्सनल एमाउंट बढ़ाया गया सरकार ने बेसिक पर्सनल एमाउंट (बीपीए) बढ़ा दिया हैं, यह वह इन्कम है जो कैनेडियनस 14 प्रतिशत के सबसे कम केंद्रीय कर दरों पर केंद्रीय कर देने से पहले कमा सकते हैं। वर्ष 2025 के लिए यह राशि 16,452 डॉलर हैं। अगर कैनेडियन 181,400 डॉलर या उससे कम कमाते हैं, तो कैनेडियनस के खाते में 2,303 डॉलर का पूरा टैक्स क्रेडिट के लिए एलिजिबल होगा। क्योंकि यह टैक्स ब्रैकेट के बजाय सबसे कम फेडरल टैक्स रेट (14 प्रतिशत) लगाकर तय किया जाता हैं। 181,440 डॉलर या उससे ज्यादा कमाने वालों के लिए, बीपीए एमाउंट 14 प्रतिशत से घटकर 14,829 डॉलर जाता हैं, जिससे 2,076.06 डॉलर का टैक्स क्रेडिट मिलता हैं।

You might also like

Comments are closed.