Outwa News : ओंटेरियो पार्टी लीडरशिप की रेस से बाहर हुई लिबरल सांसद गोउल्ड

Liberal MP Gould drops out of Ontario party leadership race

ओंटेरियो पार्टी लीडरशिप की रेस से बाहर हुई लिबरल सांसद गोउल्ड

Liberal MP Gould drops out of Ontario party leadership race
Liberal MP Gould drops out of Ontario party leadership race

Outwa News : औटवा। ओंटेरियो लिबरल सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री करीना गोउल्ड ने कहा है कि वह ओंटेरियो लिबरल पार्टी की लीडरशिप के लिए दावेदारी नहीं करेंगी। बोनी क्रॉम्बी के यह कहने के बाद कि वह लीडरशिप रिव्यू के बाद सितंबर में पार्टी के टॉप पद से इस्तीफा दे देंगी, गोउल्ड ने चुनाव लडऩे की संभावना तलाशना शुरू कर दिया था।

गोउल्ड केंद्रीय लिबरल लीडरशिप मुकाबले में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और पूर्व वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड के बाद तीसरे स्थान पर रही थी। उन्होंने कहा कि कई लोग उनसे राज्य में पार्टी की लीडरशिप के लिए कैंपेन शुरू करने के लिए कह रहे थे और उन्होंने इस पर गंभीरता से विचार किया था।

गोउल्ड का कहना है कि उन्हें लगता है कि वह बर्लिंगटन की सांसद के तौर पर रहकर और अपने मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करके सबसे ज्यादा प्रभावी कार्य कर सकती हैं, जो स्टील और ऑटो सेक्टर पर अमेरिकी टैरिफ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। गोउल्ड ने पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के तहत आठ साल तक कैबिनेट में काम किया, लेकिन उन्हें कार्नी की कैबिनेट टीम में शामिल नहीं किया गया है।

You might also like

Comments are closed.