नए साल पर ओंटेरियो लिबरल प्रमुख नहीं होगी बॉनी क्रोम्बी

Bonnie Crombie won't be Ontario Liberal leader in the new year.

– पार्टी के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बोनी का इस्तीफा तुरंत प्रभाव से लागू माना जा रहा हैं

Bonnie Crombie won't be Ontario Liberal leader in the new year.
Bonnie Crombie won’t be Ontario Liberal leader in the new year.

टोरंटो। बॉनी क्रॉम्बी अब ओंटेरियो लिबरल पार्टी प्रमुख नहीं रहीं। बुधवार को आयोजित एक प्रैसवार्ता में पार्टी ने कहा कि उनका इस्तीफा ‘तुरंत प्रभाव से’ लागू होगा। क्रॉम्बी ने एक बयान में कहा, ‘जैसे ही हम एक नए साल की शुरुआत कर रहे हैं, मेरा मानना है कि यहीं सही समय हैं जब मैं और पार्टी भविष्य के बारे में सोचकर आगे बढ़े है।’ उन्होंने कहा कि उनके औपचारिक इस्तीफे से पार्टी को एक अंतरिम नेता नियुक्त करने की अनुमति मिलेगी।

क्रॉम्बी ने कहा कि उन्होंने यह फैसला ‘गहन सोच-विचार के बाद’ लिया और कहा कि उन्हें पार्टी को फिर से मज़बूत करने में किए गए काम पर ‘बहुत गर्व’ है। उन्होंने आगे कहा,’मैं अपने परिवार के साथ ज़्यादा समय बिताने के लिए उत्सुक हूँ, जिसमें मेरे पहले पोते/पोती का स्वागत करना भी शामिल है, साथ ही पार्टी को नई लीडरशिप के साथ आगे बढऩे के लिए आवश्यक स्थान देना चाहती हूँ।’

मिसिसॉगा की पूर्व मेयर क्रॉम्बी ने 2023 में लिबरल लीडरशिप की दौड़ जीती थी और पिछले साल के वींटर के चुनाव में पार्टी का नेतृत्व किया था। हालांकि लिबरलस ने अपनी सीटों की संख्या में थोड़ा इज़ा$फा किया, लेकिन वे प्रोग्रेसिव कंसरवेटिवस और एनडीपी के बाद तीसरे स्थान पर रहे। क्रॉम्बी अपनी भी सीट जीतने में नाकाम रहीं।

हार के बावजूद, उन्होंने शुरू में लिबरल नेता के रूप में बने रहने का वादा किया था। लेकिन सितंबर में पार्टी की सालाना आम बैठक में कम समर्थन मिलने के बाद, उन्होंने घोषणा करते हुए कहा था कि लिबरलस द्वारा एक नया नेता चुने जाने के बाद वह पद छोड़ देंगी। हालांकि, महीनों बाद भी, पार्टी ने अभी तक उनकी जगह लेने के लिए लीडरशिप प्रतियोगिता के लिए कोई समय-सीमा या ढांचा घोषित नहीं किया है।

जब से क्रॉम्बी ने पद छोडऩे के अपने इरादे की घोषणा की है, तब से एमपीपी जॉन फ्रेज़र विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। एक बयान में, ओंटेरियो लिबरल पार्टी की अध्यक्ष कैथरीन मैकगैरी ने पार्टी और प्रांत के प्रति उनके ‘समर्पण, नेतृत्व और प्रतिबद्धता’ के लिए क्रॉम्बी को धन्यवाद दिया।

मैकगैरी ने लिखा, ‘बॉनी एक महत्वपूर्ण क्षण में आगे आईं और हमारी पार्टी के पुनर्निर्माण, हमारे आंदोलन को बढ़ाने और भविष्य के लिए हमें तैयार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’ उन्होंने कहा कि पार्टी निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए ‘तेज़ी से आगे बढ़ेगी’ और कहा कि कार्यकारी परिषद लीडरशिप दौड़ के विवरण पर काम कर रही है और जल्द ही तारीख की घोषणा करने की योजना है।

पैट्रिक ब्राउन ने तीसरा स्ट्रॉन्ग मेयर ‘बजट’ पेश किया

मैकगैरी ने लिखा, ‘ओंटेरियो लिबरल पार्टी हमारी पार्टी के अगले अध्याय की तैयारी करने और डग फोर्ड के कंसरवेटिवस को जवाबदेह ठहराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।’ एनडीपी प्रमुख मैरिट स्टाइल्स ने भी एक्स पर एक मैसेज पोस्ट करके क्रॉम्बी को उनकी सर्विस के लिए धन्यवाद दिया।

फ्रीलैंड के इस्तीफे ने बिगाड़ी हाउस ऑफ कोमन्स की स्थिति

स्टाइल्स ने लिखा, ‘बोनी क्रॉम्बी, म्युनिसिपल, प्रांतीय और फेडरल लेवल पर आपकी कई सालों की पब्लिक सर्विस के लिए धन्यवाद। पिछले कुछ सालों में हमारी बातचीत और बहस इस राज्य ओंटेरियो के प्रति आपके समर्पण की मैंने सराहना की है। ‘

You might also like

Comments are closed.