
औटवा। पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर को औटवा में कई कार्यक्रमों में सम्मानित किया जा रहा है, क्योंकि उनकी कंसरवेटिव सरकार को 6 फरवरी, 2006 को सत्ता में आए 20 साल पूरे हो गए हैं। एक प्रेस रिलीज के अनुसार, सोमवार दोपहर को रॉयल कैनेडियन ज्योग्राफिकल सोसाइटी हार्पर को ‘सार्वजनिक सेवा में उनके शानदार करियर, जिसमें कैनेडा के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भी शामिल है’ के सम्मान में अपना गोल्ड मेडल देगी।
प्रेजेंटेशन सेरेमनी के बाद पूर्व लिबरल प्रधानमंत्री जीन क्रेटियन के साथ एक बातचीत होगी, जिन्हें 2022 में पूर्व लिबरल प्रधानमंत्री पॉल मार्टिन के साथ सोसाइटी का गोल्ड मेडल मिला था। मंगलवार दोपहर को, हार्पर का अधिकारिक पोट्र्रेट डाउनटाउन औटवा में सर जॉन ए. मैकडोनाल्ड बिल्डिंग में एक समारोह के दौरान दिखाया जाएगा।
सेपरिस्टों का अमेरिका से समर्थन मांगना ‘देशद्रोह’ के समान : डेविड एबे
यह पोर्टे्रट कैनेडियन कलाकार फिल रिचर्ड्स ने बनाया है, जिन्होंने अन्य दिग्गज कैनेडियनस के भी पोर्टेऊट भी बनाए हैं, जिनमें बैंक ऑफ कैनेडा के पूर्व गवर्नर स्टीफन पोलोज और ओंटेरियो के पूर्व प्रीमियर बॉब रे शामिल हैं। रिचर्ड्स ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अधिकारिक कैनेडियन डायमंड जुबली पोर्टे्रट भी बनाया था। बुधवार को, हार्पर की सरकार की 20वीं वर्षगांठ के सम्मान में एक शानदार डिनर होगा।
सेपरिस्टों का अमेरिका से समर्थन मांगना ‘देशद्रोह’ के समान : डेविड एबे
इस कार्यक्रम की आयोजन समिति के सदस्यों में पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ इयान ब्रॉडी और रे नोवाक और पूर्व कंसरवेटिव सीनेटर निकोल ईटन शामिल हैं। रविवार दोपहर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में हार्पर ने कहा कि वह ‘इस हफ्ते औटवा में आकर उत्साहित हैं और हमारे महान देश भर से इतने सारे दोस्तों और पूर्व सहयोगियों से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।’
