ओपीजी ने पोर्ट होप के साथ नई डील साइन की

OPG signs new deal with Port Hope

– जानकारों के अनुसार इस डील से ओंटैरियो के पोर्ट होप के साथ ओपीजी एक नया बड़ा न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने जा रहा हैं

OPG signs new deal with Port Hope
OPG signs new deal with Port Hope

टोरंटो। ओंटेरियो के पावर जेनरेशन ने टोरंटो के पूर्व में नगर पालिका के साथ एक नया और बड़ा न्यूक्लियर रिएक्अर बनाने के लिए डील साइन की हैं। ऊर्जा मंत्री स्टीफन लेसी का कहना है कि ओंटेरियो के पोर्ट होप ने प्रपोज्ड़ न्यूक्लियर प्रोजेक्ट से लोकल लेवल पर 17,000 और पूरे प्रोविंस में 10,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की बात को भी स्वीकारा हैं।

ओपीजी ने 12 जनवरी को कैनेडा की इम्पैक्ट असेसमैंट एजेंसी को मान्यता के लिए अपना शुरुआती प्रोजेक्ट डिस्क्रिप्शन सबमिट किया था। लेसी का कहना है कि पोर्ट होप के साथ एग्रीमेंट दुनिया के सबसे बड़े न्यूक्लियर स्टेशन को बनाने में एक जरुरी कदम है, जो 10 मिलियन घरों को बिजली देगा।

कैनेडा की सॉवरेनिटी के लिए अमेरिका को खतरा मान रहे हैं अधिकतर कैनेडियनस : नैनोस सर्वे

पोर्ट होप की मेयर ओलेना हैंकिव्स्की का कहना है कि यह एग्रीमेंट इस प्रांत में लॉन्ग-टर्म इकोनॉमिक ग्रोथ हासिल करने में मदद करेगा। प्रांत न्यूक्लियर पर बड़ा दांव लगा रहा हैं, हाल ही में पास के डार्लिंगटन में 12.8 बिलीयन डॉलर की लागत से एक रिनोवेशन पूरा किया हैं, साथ ही उसी जगह पर चार छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर बनाए हैं और ओंटेरियो के टिवर्टन में ब्रूस पावर में एक नए बड़े प्लांट की खोज कर रहा हैं।

You might also like
Leave A Reply