
ब्रैम्पटन। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने अपने ताजा बयान में माना कि केंद्र सरकार से बॉर्डर कानून को सख्त करने और डिजिटल सर्विलांस कानूनों को मॉडर्न बनाने की अपील की हैं, उन्होंने केंद्र सरकार को सतर्क करते हुए कहा कि अगर इस संबंध में तुरंत कार्यवाही नहीं की गई तो बढ़ता एक्सटॉर्शन का संकट कैनेडा की हर सिटी में फैल सकता हैं।
हाल ही में पब्लिक कमेंटस और एक ओपिनियन पीस में मेयर ब्राउन ने कहा कि ऑर्गेनाइज्ड क्रिमिनल्स व्हासअप जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके बिजनेस ऑनर्स को प्रोटेक्शन मनी की मांग करके धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि कई घटनाएं मैसेज या फोन कॉल से शुरु होती हैं, कुछ हिंसा में बदल गई हैं।
ब्राउन ने पहले कहा था कि वह उन लोगों में से थे जिन्हें टारगेट किया गया था। पील प्रांत में 2020 से एक्सटॉर्शन की शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। पुलिस ने 2024 में 490 घटनाओं की रिपोर्ट की। हालांकि 2025 में कुल मामलों में थोड़ी कमी आई, लेकिन बिजनेस को टारगेट करके एक्सटॉर्शन की घटनाएं बढ़ रही हैं, इस साल अब तक 172 रिपोर्ट हुई हैं।
ओपीजी ने पोर्ट होप के साथ नई डील साइन की
ब्राउन का तर्क है कि पुलिस को संदिग्धों की पहचान करने और हमलों को रोकने के लिए सब्सक्राइबर और ट्रांसमिशन डेटा तक तेज़ी से एक्सेस की ज़रूरत है। उन्होंने फेडरल सरकार के नए बिल सी-2 में पहले शामिल किए गए सुधारों की ओर इशारा किया है, जिसका मकसद इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तक कानूनी एक्सेस को आसान बनाना था।
कैनेडा की सॉवरेनिटी के लिए अमेरिका को खतरा मान रहे हैं अधिकतर कैनेडियनस : नैनोस सर्वे
उन्होंने बिल सी-12 के लिए भी सपोर्ट किया, जो बॉर्डर एजेंसियों को स्मगल किए गए हथियारों, ड्रग्स और चोरी की गाडिय़ों को रोकने की पावर बढ़ाएगा और कड़े इमिग्रेशन कंट्रोल लागू करेगा। ब्राउन ने कहा कि मजबूत फेडरल तरीकों के बिना, खतरों के पीछे के ऑर्गनाइज़्ड नेटवर्क पहले से प्रभावित इलाकों से आगे बढ़ते रहेंगे।
