सिटी ऑफ ब्रैम्पटन ने प्रॉपर्टी टैक्स 2026 के पहले राउंड का खुलासा किया
The City of Brampton has released the first round of 2026 property taxes

ब्रैम्पटन। सिटी ऑफ ब्रैम्पटन द्वारा 2026 का बजट अब पारित हो गया हैं, अब ब्रैम्पटन के लोगों के लिए अपने प्रॉपर्टी टैक्स देने का समय आ गया हैं, काउंसिल ने 7 फरवरी को इस साल के बजट को अधिकारिक रुप से पास कर दिया था, जिसमें पील प्रांत के 3.31 प्रतिशत, सिटी और स्कूल बोर्ड के जीरो प्रतिशत बढ़ोतरी और सिटी के हॉस्पिटल लेवी में एक प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को शामिल करने के बाद कुल मिलाकर सालाना टैक्स 4.31 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई।
सिटी ने यह भी कहा कि वर्ष 2026 की पहली छमाही के लिए अंतरिम टैक्स बिल जनवरी में मेल किए गए थे, जिनका पेमेंअ 18 फरवरी, 18 मार्च और 22 अप्रैल को तीन किस्तों के रुप में देना होगा। अंतरिम बिल साल के पहले छह महीनों को कवर करता हैं और तीन किस्तों में पेमेंट की प्रक्रिया चलाई जाएंगी। प्रत्येक किस्त में दो महीने शामिल होते हैं।
अंतरिम टैक्स आम तौर पर पिछले साल के सालाना प्रॉपर्टी टैक्स के 50 प्रतिशत पर आधारित होते हैं और किसी भी कैंसलेशन या सप्लीमेंट्री टैक्स के लिए एडजस्ट किए जाते हैं और फिर से कैलकुलेट किए जाते हैं जैसे कि वे पूरे साल के लिए लागू होते हैं।
सिटी ने अपनी वेबसाइट पर बताया,’आपकी प्रॉपर्टी की तय कीमत उस साल की 1 जनवरी की प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत पर आधारित है।
कैनेडा की सॉवरेनिटी के लिए अमेरिका को खतरा मान रहे हैं अधिकतर कैनेडियनस : नैनोस सर्वे
अगले साल के टैक्स में कोई भी बदलाव फाइनल टैक्स बिल में दिखेगा, जो साल के दूसरे हिस्से में जारी किया जाता है।’ साल के दूसरे हिस्से के बिल आमतौर पर जून में भेजे जाते हैं और जुलाई, अगस्त और सितंबर में किश्तों में पेमेंट करना होता है। सिटी अधिकारियों ने बताया,’हर साल के बीच में $फाइनल टैक्स का बिल भेजा जाता है, जब इलाके और सिटी के बजट मंजूर हो जाते हैं और ओंटेरियो प्रांत एजुकेशन टैक्स रेट तय कर देता है।
घर के मालिकों द्वारा दिए जाने वाले फाइनल टैक्स उनके घरों की तय कीमत और सालाना टैक्स रेट पर आधारित होते हैं।’ रहने वाली प्रॉपर्टी के लिए, टैक्स की गिनती लागू टैक्स रेट को रेटपेयर्स के बिल पर दिखाई गई प्रॉपर्टी असेसमेंट वैल्यू से गुणा करके की जाती है। शहर ने कहा, ‘जो प्रॉपर्टी पिछले साल के टैक्स रोल में नहीं हैं, उनके लिए अंतरिम टैक्स पूरे साल के अनुमानित टैक्स का लगभग 50 प्रतिशत होता है।
कैनेडा की सॉवरेनिटी के लिए अमेरिका को खतरा मान रहे हैं अधिकतर कैनेडियनस : नैनोस सर्वे
तय कीमत या टैक्स की रकम में कोई भी बदलाव $फाइनल टैक्स बिल में दिखता है, जो साल में बाद में जारी किया जाता है।’ टैक्स देने वाले लोग अपना टैक्स चैक, डेबिट, क्रेडिट कार्ड (ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर के जरिए), अपने बैंक में जाकर, अपने बैंक की वेबसाइट या पहले से तय पेमेंट प्लान से भर सकते हैं। देर से पेमेंट करने पर लोगों पर पेनल्टी लगती है, सिटी बिना पेमेंट वाले बैलेंस पर हर महीने 1.25 प्रतिशत ब्याज लेता है – यानी पूरे साल में लगभग 15 परसेंट।
