CSE का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

CSE final result declared, Anuj Agnihotri tops

CSE final result declared, Anuj Agnihotri tops
CSE final result declared, Anuj Agnihotri tops

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा शुक्रवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में अनुज अग्निहोत्री ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

आयोग ने बताया कि कुल 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है. सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है.

आयोग ने एक बयान में कहा कि 348 अनुशंसित प्रतिभागियों की उम्मीदवारी को अस्थायी रखा गया है. केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली 1,087 रिक्तियों की घोषणा की थी. यूपीएससी के परिसर में परीक्षा हॉल के पास एक “सुविधा काउंटर” बनाया गया है.

कैंडिडेट अपने एग्जाम/रिक्रूटमेंट के बारे में कोई भी जानकारी वर्किंग दिनों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच खुद आकर या टेलीफोन नंबर 23385271 / 23381125 / 23098543 पर ले सकते हैं.

इस परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है. इनमें से 180 आईएएस अफसर बनेंगे. यूपीएससी में चयनित उम्मीदवारों का वर्गवार विवरण नीचे चेक कर सकते हैं:

सामान्य: 317

ईडब्ल्यूएस: 104

ओबीसी: 306

एससी: 158

एसटी: 73

इन 958 में PwBD (दिव्यांग) श्रेणी के 42 उम्मीदवार भी शामिल हैं.

सरकार की तरफ से विभिन्न सेवाओं में कुल 1087 पदों की सूचना दी गई है:

आईएएस: 180
आईएफएस: 55
आईपीएस: 150
केंद्रीय सेवाएं (ग्रुप ‘A’): 507
ग्रुप ‘B’ सेवाएं: 195
संघ लोक सेवा आयोग ने 258 उम्मीदवारों की एक समेकित रिजर्व सूची भी बनाई है.

348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल रखी गई है.
2 उम्मीदवारों का परिणाम रोका गया है.
उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के अंदर यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध होंगे.
यूपीएससी परीक्षा के टॉप 10 उम्मीदवार

अनुज अग्निहोत्री
राजेश्वरी सुवे एम
आकांश ढुल
राघव झुनझुनवाला
ईशान भटनागर
ज़िन्निया अरोरा
ए.आर. राजा मोहिद्दीन
पक्षल सेक्रेट्री
आस्था जैन
उज्ज्वल प्रियांक

You might also like
Leave A Reply