MP : सीहोर जिले के सलकनपुर में है चमत्कारी विजयासन धाम

MP: The miraculous Vijayasan Dham is located in Salkanpur of Sehore district.

MP: The miraculous Vijayasan Dham is located in Salkanpur of Sehore district.
MP: The miraculous Vijayasan Dham is located in Salkanpur of Sehore district.

जातक विशेष कार्यों में सिद्धि पाने के लिए मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की देवी की पूजा करते हैं। ऐसे में अगर आप भी मां का आशीर्वाद और कृपा पाना चाहते हैं, तो आप विजयासन मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। हम आपको विजयासन मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

विजयासन मां की महिला निराली है। वह अपने भक्तों पर विशेष ममतामयी कृपा बरसाती हैं। मां विजयासन की कृपा से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है। विजयासन मां दुष्टों का संहार करती हैं। देश-दुनिया से भक्त मां के दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्रि पर मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन होता है।

विजयासन मंदिर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के सलकनपुर गांव की एक पहाड़ी पर स्थित है। पहाड़ के शीर्ष स्थल पर विजयासन मां विराजती हैं। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि के दौरान विजयासन मंदिर के प्रांगण में मेले का आयोजन किया जाता है। हर साल बड़ी संख्या श्रद्धालु मां विजयासन के दर्शन के लिए सलकनपुर जाते हैं। माना जाता है कि विजयासन मंदिर में देवी मां के दर्शन से न सिर्फ मनोकामना पूरी होती है, बल्कि शत्रु भय से भी मुक्ति मिलती है।

श्रद्धालु यातायात के साधनों से सीधे सीहोर पहुंच सकते हैं। सीहोर में रेलवे स्टेशन है। आप रेल से सीहोर पहुंचकर सड़क मार्ग से सलकनपुर जा सकते हैं। सीहोर का नजदीकी एयरपोर्ट भोपाल है। वहीं आप इंदौर होकर भी विजयासन मंदिर जा सकते हैं। आप देश के किसी भी कोने से सलकनपुर पहुंच सकते हैं।

You might also like
Leave A Reply