सीधे कस्टमरों को शराब बेचने की अनुमति देंगे ओंटेरियो और नोवा स्कोटिया

Ontario and Nova Scotia will allow the sale of alcohol directly to customers.

Ontario and Nova Scotia will allow the sale of alcohol directly to customers.
Ontario and Nova Scotia will allow the sale of alcohol directly to customers.

ओंटेरियो। ओंटेरियो और नोवा स्कोटिया राज्य अमेरिका से ट्रेड वॉर के चलते कैनेडा में घरेलू व्यापार बढ़ाने के तरीकों की तलाश में हैं, इसलिए कस्टमर्स को हर प्रांत में प्रोड्यूसर्स से सीधे शराब खरीदने की इजाजत देना शुरू करेंगे।

ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड और नोवा स्कोटिया के प्रीमियर टिम ह्यूस्टन ने सोमवार को इस कदम की इजाजत देने के लिए अपनी तरह के पहले एग्रीमेंटष् पर साइन किए। फोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘प्रेसिडेंट ट्रंप के ओंटारियो की कंपनियों और वर्कर्स पर सीधे निशाना साधने के साथ, इंटरप्रोविंशियल ट्रेड को बढ़ावा देना और लोकल बिजनेस को सपोर्ट करना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।’

उन्होंने कहा कि इस डील का मतलब है कि नोवा स्कोटिया के रहने वाले आसानी से ओंटारियो की क्राफ्ट बीयर और वाइन खरीद पाएंगे और इसका उल्टा भी हो सकेगा। ह्यूस्टन ने इस एग्रीमेंट को ”एक ऐसा कदम बताया जो हमारे लोकल प्रोड्यूसर्स को ओंटेरियो के बाजारों तक एक नई पहुँच देगा और एक बड़ा कस्टमर बेस खोलेगा।

एडमोंटन एक्सटॉर्शन और शूटिंग के आरोपी की तलाश में लगी अल्बर्टा पुलिस

पहले, ओंटेरियो के कंज्यूमर दूसरे राज्य से अल्कोहलिक ड्रिंक तभी खरीद सकते थे, जब वे एलसीबीओ द्वारा लिस्टेड हों, एलसीबीओ के प्राइवेट ऑर्डरिंग प्रोग्राम के जरिए ऑर्डर किए गए हों या दूसरे राज्य में खरीदे गए हों और कंज्यूमर उन्हें घर ले जाए।

कार्नी ऑस्ट्रेलिया में ‘नेचुरल पार्टनर’ के साथ ट्रेड और डिफेंस रिश्ते और गहरे करने पहुंचे

पिछले साल, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैनेडा पर टैरिफ लगाना शुरू किया और इकॉनमी को धमकाना शुरू किया, तो ओंटेरियो ने एलसीबीओ स्टोर से अमेरिका में बनी अल्कोहल पर बैन लगा दिया था। राज्यों ने कैनेडा की इकॉनमी पर टैरिफ के असर का मुकाबला करने की अपनी कोशिशों के तहत घरेलू व्यापार अवरोधों को हटाने का वादा किया है। दोनों राज्यों में अल्कोहल प्रोड्यूसर जल्द ही सीधे कंज्यूमर को बेचने के लिए अप्लाई करना शुरू कर देंगे। प्रीमियर फोर्ड ने उम्मीद जताते हुए कहा कि कैनेडा के दूसरे इलाके भी जल्द ही ऐसा ही करेंगे।

You might also like
Leave A Reply