केंद्र और राज्य सरकारों के निवेश से आगामी तीन सालों में डेवलपमेंट चार्ज हो जाएंगे आधे : कार्नी

Development charges to be halved over the next three years through investments from the Central and State governments: Carney

Development charges to be halved over the next three years through investments from the Central and State governments: Carney
Development charges to be halved over the next three years through investments from the Central and State governments: Carney

Toronto News : टोरंटो। प्रधानमंत्री कार्नी ने इटोबीकोक में फोर्ड और टोरंटो की मेयर ओलिवीया चाउ के साथ एक बैठक में दिए संबोधन में यह बात कहीं कि केंद्र और ओंटेरियो की सरकारें मिलकर आगामी दिनों में 8.8 बिलीयन डॉलर खर्च करेंगी ताकि अगले दश में हाउसिंग की लागत बढ़ाने वाले म्युनिसिपल डेवलपमेंट चार्ज को कम किया जा सके, उम्मीद है कि शुरुआती फंडिंग से अगले तीन सालों के लिए ये चार्ज आधे हो जाएंगे।

ज्ञात हो कि ओटेरियो के साथ आज हुए ऐतिहासिक समझौते का मतलब है कि पूरे राज्य में डेवलपमेंट चार्ज तीन साल के लिए आधे हो जाएंगे और जरुरी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण भी जारी रहेगा। कार्नी ने कहा कि केंद्र सरकार ‘बिल्ड कम्युनिटीज स्ट्रॉन्ग फंड’ के जरिए 10 सालों में 4.4 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी और ओंटेरियो भी इसमें बराबर का योगदान देगा। इस पैसे का इस्तेमाल आवास-संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने और नगर निगम के विकास शुल्क को कम करने के लिए किया जाएगा।

मिडिल ईस्ट को सैन्य सहायता से मना नहीं करेगा कैनेडा : पीएम कार्नी

नगर निगम विकास शुल्क इसलिए लगाते हैं ताकि विकास से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर – जैसे सीवेज सिस्टम, परिवहन और सड़कों – के खर्च में मदद मिल सके। हालाँकि, इन शुल्कों से डेवलपर्स की लागत बढ़ जाती है, जिसका बोझ आखिरकार घर खरीदने वालों पर ही पड़ता है। फोर्ड ने कहा कि इस कदम से आवास की लागत में हज़ारों डॉलर की कमी आएगी, जिससे लोगों के लिए घर खरीदना आसान हो जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन नगर निगमों ने विकास शुल्क कम करने की उनकी अपील पहले ही मान ली है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। फोर्ड ने कहा, ‘उन नगर निगमों को फंडिंग में प्राथमिकता दी जाएगी जो डीसी (विकास शुल्क) में 50 प्रतिशत तक की कटौती करने पर सहमत हुए हैं, साथ ही उन नगर निगमों को भी जिन्होंने हाल के महीनों में डीसी पहले ही कम कर दिए हैं।’ ‘तो मेरे सभी 444 महान मेयरों और नगर निगमों में काम करने वाले लोगों से मेरा कहना है कि अगर आप डीसी में कटौती नहीं करेंगे, तो आपको कोई धन नहीं मिलेगा।’

You might also like

Comments are closed.