
Salman Khan : सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर उनके फैंस लंबे समय से सवाल उठा रहे हैं कि यह कब रिलीज़ होगी। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान रखा गया था, जो भारत-चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित थी।
हालांकि, बाद में फिल्म में कई बदलाव किए गए। फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन नए शॉट्स के कारण इसकी रिलीज़ में देरी हुई और इसे पोस्टपोन करना पड़ा।
हाल ही में ऐसी खबरें आईं थीं कि सलमान खान अब इस फिल्म को 15 मई को रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि यह भी संभव नहीं हो पाएगा। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि फिल्म के नए कट को लेकर अभी भी समस्याएँ आ रही हैं।
ओंटेरियो सरकार होम केयर फंडिंग बढ़ाईगी
सलमान चाहते हैं कि फिल्म 15 मई को ही रिलीज़ हो, लेकिन सेंसर बोर्ड में फिल्म फंसी हुई है और इसे सर्टिफिकेट मिलना मुश्किल हो रहा है।
Comments are closed.