सरकारी विमान नहीं खरीदेंगे डग फोर्ड

Doug Ford will not buy government aircraft.

Doug Ford will not buy government aircraft.
Doug Ford will not buy government aircraft.

टोरंटो। लगभग 30 मिलीयन डॉलर का एक प्राइवेट जेट खरीदने के कुछ ही दिनों बाद, ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने कहा कि अब राज्य सरकार अपने इस नए खरीदे गए विमान को बेचने की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने इस खरीद के समय और लागत को लेकर जताई गई चिंताओं को स्वीकार किया हैं। उन्होंने आगे लिखा,”भले ही मेरी मंशा कितनी भी अच्छी क्यों न रही हो, मैने लोगों की बात सुनी हैं और मैं इस बात से सहमत हूं कि अभी सरकारी विमान पर खर्च करने का सही समय नहीं हैं।”

राज्य सरकार बोम्बार्डियर और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर इस विमान को जल्द से जल्द बेचने का काम कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि मैं कैनेडा और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों जगहों पर व्यापारिक और राजनीतिक नेताअेां के साथ संबंध बनाने का काम जारी रखंूगा, ताकि टैरिफ का मुकाबला किया जा सके, निवेश आकर्षित किया जा सके और ओंटेरियो के कर्मचारियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा सके।”

राज्य सरकार का यह भी कहना है कि वह अब बॉम्बर्डियर और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर इस विमान को जल्द से जल्द बेचने की कोशिश कर रहा है। फोर्ड की ये टिप्पणियां सरकार के पहले के रुख से बिल्कुल विपरीत हैं, सरकार ने पहले इस विमान को आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने और सीमा पार से लगने वाले टैरिफ का मुकाबला करने के एक साधन के तौर पर पेश किया था।

ओंटेरियो के लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ :

जहाँ एक तरफ विमान की खबर पर राजनीतिक नेताओं की ओर से तीखी आलोचना हुई, वहीं मीडिया से बात करते हुए कुछ निवासियों ने कहा कि प्रीमियर के पास विमान होना जरुरी है। एक निवासी ने कहा, ‘100 फीसदी उनके पास विमान होना चाहिए, क्योंकि वह हमेशा के लिए प्रीमियर नहीं रहेंगे।’ ‘कोई और (आखिरकार) आएगा और वह इसका इस्तेमाल करेगा… हमारे पास (ओंटेरियो में) ऐसा कुछ खास नहीं है।’

एक और निवासी, जिसने पिछले विधानसभा चुनाव में फोर्ड को वोट दिया था, ने एक अलग राय ज़ाहिर की। ‘मैंने पिछले चुनाव में मिस्टर फोर्ड को वोट दिया था, लेकिन मैं उनके द्वारा किए जा रहे कई कामों से सहमत नहीं हूँ और मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि हमारे पास काफी पब्लिक ट्रांसपोर्ट या आने-जाने के साधन उपलब्ध हैं, जिनका वह इस्तेमाल कर सकते थे।’ शुरु में,फोर्ड सरकार ने विमान की खरीद का बचाव किया था और इसकी तुलना दूसरे राज्य और केंद्रीय सरकारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले इसी तरह के विमानों से की थी।

राज्य सरकार ने कहा, ‘यह क्यूबेक द्वारा अपने एक पुराने और दो बिल्कुल नए चैलेंजर 650 विमानों के बेड़े के लिए चुकाए गए 107 मिलियन डॉलर या कैनेडियन सरकार द्वारा अपने छह नए ग्लोबल 6500 जेट विमानों के लिए चुकाए गए 753 मिलियन डॉलर से काफी कम है।’ इस बीच, कैनेडियन टैक्सपेयर्स $फेडरेशन के ओंटेरियो निदेशक, नोआ जार्विस ने सरकार के इस कदम को ‘करदाताओं की जीत’ बताया।

You might also like

Comments are closed.