
मॉन्ट्रियल। कैनेडा के प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का पहला हिस्सा, जो मॉन्ट्रियल से औटवा तक है, इस लाइन का लगभग 1,700 प्रॉपर्टीज से गुजरने की उम्मीद है – जिसमें कम से कम 500 किसानों की जमीनें शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट से संबंधित क्राउन कॉरपोरेशन ने मीडिया को बताया कि इसके लिए जमीन के आंशिक अधिग्रहण की भी जरुरत होगी, जैसा कि आल्टो के प्रेसिडेंट और सीईओ मार्टिन लिम्बल्यू ने क्यूबेक के प्रीमियर हेयूर कार्यक्रम में फ्रेंच भाषा का प्रयोग करते हुए बताया,’इस प्रोजेक्ट से प्रभावित होने वाले लगभग 30 से 40 प्रतिशत किसान हैं – यानी लगभग 500 किसान या कुछ इसी तरह की संख्या।’
लिम्बल्यू की टिप्पणियों के अगले ही दिन, आल्टो के प्रवक्ता फिलीपी आर्चेम्बाउल्ट ने कहा कि ये आँकड़े केवल एक अनुमान हैं और जिन प्रॉपर्टीज को टारगेट किया गया है, वे नेटवर्क के भविष्य के 60-मीटर के ‘राइट-ऑफ-वे’ के भीतर होगी।
हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर जनता से राय-मशविरा अप्रैल के आखिर में पूरा हो गया था। आल्टो इस पतझड़ तक औटवा और मॉन्ट्रियल के बीच अपने अंतिम और ज्यादा सटीक कॉरिडोर को पेश करने की योजना बना रहा है। जब पूछा गया कि क्या आल्टो के मन में जनता से राय-मशविरे की परवाह किए बिना पहले से ही कोई पसंदीदा कॉरिडोर तय था। यूसीएफओ के वाइस-प्रेसिडेंट माइकल डिगनार्ड ने कहा कि लिम्बल्यू द्वारा बताए गए आँकड़ों से उन्हें हैरानी हुई, खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें पिछले हफ्ते की शुरुआत में आल्टो से बात करने का मौका मिला था।
डिगनार्ड ने फ्रेंच में कहा, ‘यह पहली बार है जब मैंने यह बात सुनी है। हमने हफ्ते की शुरुआत में बात की थी और उन्होंने इस बारे में बिल्कुल भी जिक्र नहीं किया था।’ आल्टो ने मार्च के आखिर में घोषणा की थी कि वह पर्यावरण से जुड़े टेस्ट करने के लिए निजी जमीन की अनुमति माँगेगा।
सरकारी कंपनी ने यह साफ किया कि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि रेल की पटरियाँ उन जमीनों से होकर ही गुजरेंगी, जहाँ टेस्ट किए गए हैं। आल्टो टोरंटो और क्यूबेक सिटी के बीच 1,000 किलोमीटर लंबी इलेक्ट्रिक रेल लाइन बनाने की योजना बना रहा है, जिसकी लागत 60 से 90 बिलीयन डॉलर के बीच आने का अनुमान है।
पूरे सिस्टम के लिए अंतिम ‘राइट-ऑफ-वे’ लगभग 60 मीटर चैड़ा होने की उम्मीद है, जिसके बारे में डिगनार्ड ने कहा कि यह कोई बहुत ज्यादा चैड़ा रास्ता नहीं है। ‘वे 100 एकड़ के खेत से गुजर सकते हैं और फिर 10-15 एकड़ का एक ऐसा हिस्सा होता है जिसे आप फिर कभी इस्तेमाल नहीं कर सकते, क्योंकि वह हिस्सा आपके पड़ोसियों का होता है। उस किसान को 100 में से 15 एकड़ जमीन गंवाने के रूप में नुकसान उठाना पड़ेगा।Ó
Comments are closed.