
ओंटेरियो। ओंटेरियो की एनडीपी प्रमुख मैरिट स्टाइल्स ने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को अपील करते हुए एक पत्र लिखा जिसमें कहा कि वे टोरंटो के डाउनटाउन में बिली बिशप एयरपोर्ट के विस्तार से जुड़ी ओंटेरियो सरकार की योजनाओं पर फिलहाल रोक लगा दें। उनका मानना है कि इस कदम से टोरंटो आइलैंड्स को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुँच सकता है।
शुक्रवार को सिटी के वॉटरफ्रंट पर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टाइल्स ने कहा,’सि$र्फ एक ही आवाज है जो आज इसे रोक सकती है और वह है प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की। इस बेतुकी परियोजना को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर फैसला करने का अधिकार प्रधानमंत्री के पास है।’
फोर्ड सरकार ने हाल ही में एक ऐसा कानून पेश किया है, जिसके अंतर्गत वह एयरपोर्ट की जमीन से जुड़े एक समझौते में सिटी ऑफ टोरंटो की भूमिका अपने हाथ में ले सकेगी। इस कानून में ऐसे प्रावधान भी शामिल हैं, जो राज्य सरकार को टोरंटो आइलैंड्स पर और अधिक जगह पर नियंत्रण हासिल करने की अनुमति देंगे। स्टाइल्स ने आगे कहा, ‘अगर प्रीमियर डग फोर्ड हैनलान पॉइंट के पेड़ों को पूरी तरह काटना चाहते हैं या सेंटरविल को अपने किसी अमीर डोनर को देना चाहते हैं, तो बिल 110 उन्हें ठीक ऐसा करने की शक्ति देगा।’
वहीं दूसरी ओर फोर्ड सरकार का कहना है कि वह आइलैंड एयरपोर्ट का विस्तार इसलिए करना चाहती है, ताकि वहाँ जेट विमानों की लैंडिंग हो सके। इस कदम से यह एयरपोर्ट पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक विकल्प के तौर पर और मजबूत होगा और यात्रियों को यात्रा के लिए ज़्यादा विकल्प मिलेंगे। वहीं, सरकार ने यह भी साफ किया है कि उसका टोरंटो आइलैंड्स की पूरी जमीन पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है।
हालाँकि, स्टाइल्स ने इस बात की ओर इशारा किया कि प्रीमियर ने अतीत में भी इस तरह के वादे तोड़े हैं, जैसे कि ग्रीनबेल्ट को बिल्कुल भी न छेडऩे का उनका वादा। उन्होंने कहा, ‘यह कुछ ऐसा कहने जैसा है कि, ‘मैं अपने पास तुम्हारे घर की चाबियाँ रख रहा हूँ, लेकिन मैं कसम खाता हूँ कि मैं अंदर नहीं जाऊँगा।’ और अगर आपको अंदर जाना ही नहीं है, तो फिर अपने पास ऐसा करने की शक्ति रखने की क्या जरुरत है?’
टोरंटो और वॉन में दो सिनेगॉग पर गोलीबारी के बाद एक गिरफ्तारी हुई : पुलिस
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका के साथ चल रहे व्यापार युद्ध %
Comments are closed.