
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज गुरुवार 28 मई 2026 को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. बीजेपी ने चार राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान किया है. ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर हर्ष मल्होत्रा को नियुक्त किया है. अभी तक वीरेंद्र सचदेवा प्रदेश अध्यक्ष थे.
बता दें, दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा के भी प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरदार सिंह ढिल्लों को पंजाब का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं, अभिषेक देबराय को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. बात हरियाणा की करें तो अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान हर्ष मल्होत्रा को सौंपी है. वे केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं. जानकारी के मुताबिक हर्ष मल्होत्रा के पास परिवहन मंत्रालय के राज्यमंत्री की जिम्मेदारी है. अभी तक वीरेंद्र सचदेवा यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब हर्ष मल्होत्रा नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.
अगले साल 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. केवल सिंह ढिल्लों बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने साल 2022 में बीजेपी से संगरूर लोकसभा के उपचुनाव और बरनाला विधानसभा के उपचुनाव में किस्मत आजमाई थी. ढिल्लों पंजाब के बड़े बिजनेसमैन हैं. वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बरनाला के लोग उन्हें विकास पुरुष के नाम से पुकारते हैं. बता दें, विधानसभा चुनाव में अब 1 साल से भी कम समय बचा है और पार्टी ने सुनील जाखड़ की जगह सरदार केवल सिंह ढिल्लों को नई जिम्मेदारी दी है.
बीजेपी ने डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने मोहन लाल बड़ौली की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है. इससे पहले वह बीजेपी की प्रदेश महामंत्री और पानीपत की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं.
त्रिपुरा के राजनीतिक हलकों को हैरान करने वाले एक कदम में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को पार्टी विधायक अभिषेक देबरॉय को राज्य का नया प्रेसिडेंट बनाया. उन्होंने राजीब भट्टाचार्जी की जगह ली, जो राज्यसभा मेंबर भी हैं. बीजेपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और पार्टी हेडक्वार्टर इंचार्ज अरुण सिंह ने नई दिल्ली से जारी एक बयान में कहा कि बीजेपी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नबीन ने अभिषेक देबरॉय को भारतीय जनता पीर्टी त्रिपुरा प्रदेश का प्रेसिडेंट बनाया है. त्रिपुरा में नए राज्य बीजेपी प्रेसिडेंट की नियुक्ति लंबे समय से पेंडिंग थी, पिछले कई महीनों से इस अहम ऑर्गेनाइजेशनल पोस्ट के लिए कई नाम राजनीतिक हलकों में चल रहे थे.
Comments are closed.