
Toronto News : टोरंटो। फीफा वल्र्ड कप शुरु होने से कुछ हफ्ते पहले टीटीसी में होने वाली संभावित रुकावटें फिलहाल टल गई हैं, क्योंकि ट्रांसपोर्ट एजेंसी ने सोमवार को अपने इलेक्ट्रिकल और सिग्नल कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियन के साथ एक शुरुआती समझौता कर लिया हैं।
यह समझौता, जिसे टीटीसी के सीईओ मनदीप लाली ने ”एक साल का ब्रिज डील” कहा, तब हुआ जब दोनों पक्ष सप्ताहांत में दो बार समय सीमा बढ़ाने पर सहमत हुए। लाली ने एक बयान में कहा, ‘इससे टीटीसी इन कर्मचारियों को आकर्षित करने, उन्हें अपने साथ बनाए रखने और उन्हें ऐसे वेतन स्तर पर भुगतान करने में सक्षम होगा जो बाजार के मौजूदा मानकों के ज्यादा करीब हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि यह समझौता हमारे कर्मचारियों, हमारे ग्राहकों और सिटी के लिए तत्काल निश्चितता भी प्रदान करेगा और वह स्थिरता देगा जिसकी हमें आज भी सेवाएँ जारी रखने के लिए जरूरत है, जिसमें फीफा वल्र्ड कप 2026 के दौरान विश्व-स्तरीय सेवा प्रदान करना भी शामिल है। सीयूपीई लोकल 2 संस्था जो 700 संचार, इलेक्ट्रिकल और सिग्नल कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती है और जो टीटीसी के महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे का रखरखाव और मरम्मत करते हैं, उन्होंने एक बयान में कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि एक समझौता हो गया है।
सीयूपीई लोकल 2 के अध्यक्ष सुमित गुलेरिया ने कहा, ‘हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे सदस्यों ने समझौता टेबल पर क्या हासिल किया और हम बातचीत के पूरे दौर में यात्रियों और आम जनता से मिले समर्थन के लिए आभारी हैं।Ó उन्होंने अपने बयान में यह भी बताया कि टीटीसी ने यूनियन से कहा था कि अगर 16 मई की आधी रात के समय सीमा तक कोई समझौता नहीं हुआ, तो वह अपने सदस्यों को काम से लॉक आउट कर देगा।