
ओंटेरियो। वाशिंगटन में ओंटेरियो के प्रतिनिधि का कहना है कि कैनेडा-अमेरिका-मेक्सिको एग्रीमेंट (सीयूएसएमए) की मौजूदा स्थिति को लेकर अभी भी बनी हुई अनिश्चितता के बावजूद, कैनेडा को ‘आगे बढऩा चाहिए और वर्तमान मुद्दों को सुलझाना चाहिए’। अमेरिका ने तीनों देशों के बीच मौजूदा फ्री ट्रेड समझौते को उसी रुप में रिन्यू न करने का फैसला किया है, जिससे इसके रिव्यू प्रोसेस को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
डेविड पैटरसन ने कहा कि चूंकि यह समझौता अगले 10 वर्षों तक लागू रहेगा, इसलिए उन मुद्दों को जल्द सुलझाने की कोशिश करना जरुरी है जो कैनेडियनस पर असर डालते हैं, जैसे कि अमेरिका द्वारा इम्पोर्टेड एल्युमीनियम, स्टील और कॉपर पर लगाए गए टैरिफ। उन्होंने कहा, ‘हमें इस पर काम करने की जरुरत है और हमें उम्मीद है कि प्रोसेस चाहे जैसा भी हो, हम मिलते रहेंगे और उम्मीद है कि इस साल इसमें कुछ प्रगति कर पाएंगे।’
औटवा और वाशिंगटन के बीच मौजूदा स्थिति के बारे में पैटरसन ने कहा कि अमेरिकी ट्रेड मिनिस्टर डोमिनिक लेब्लांक और सरकार के अन्य प्रतिनिधि अपने अमेरिकी समकक्षों, जैसे अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर के साथ बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम सभी ने अमेरिका के साथ रणनीतिक दृष्टिकोण के तौर पर थोड़ी-बहुत अव्यवस्थित और तात्कालिक कार्यप्रणाली को अपनाना सीख लिया है।’
गैस लाइन को नुकसान पहुँचाने वाले पर 2,320 डॉलर का जुर्माना लगाया
‘हम इसके साथ जीना सीख रहे हैं।’ पैटरसन ने कहा कि अमेरिका द्वारा स्पष्ट रुप से बताए गए कुछ मुद्दों पर केंद्र सरकार काम करना शुरु कर रही है, जिनमें ‘डिजिटल, डेयरी’ और चीन के साथ व्यापार शामिल हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि चीनी सामान मेक्सिको या कैनेडा के रास्ते न आएं।’ और इसलिए, इस दिशा में बहुत काम करने की जरुरत है ताकि हम आगे बढ़ सकें।’
ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड के टैरिफ-विरोधी विज्ञापन चलाने के फैसले के बावजूद, पैटरसन ने कहा कि इससे फोर्ड को अमेरिकी गवर्नरों से मिलने और अमेरिकी कॉन्फ्रेंस में बोलने से नहीं रोका जा सका है। उन्होंने कहा कि यह कोशिश असल में उन अमेरिकी कंपनियों और कांग्रेस के सदस्यों के बीच आम सहमति बनाने की है जो सीयूएसएमए को रिन्यू करना चाहते हैं और डील करना चाहते हैं।
Comments are closed.