CJP के ‘संसद चलो’ मार्च में हिंसा, 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल; 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

Violence during CJP’s ‘March to Parliament’; over 118 police personnel injured, 70 protesters detained.

Violence during CJP’s ‘March to Parliament’; over 118 police personnel injured, 70 protesters detained.
Violence during CJP’s ‘March to Parliament’; over 118 police personnel injured, 70 protesters detained.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो’ विरोध मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर विस्तृत जानकारी जारी की है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के हिंसक हो जाने से कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

दिल्ली पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने अनियंत्रित और हिंसक व्यवहार किया। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया गया, सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और सार्वजनिक संपत्ति को भी क्षति पहुंचाई गई।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने उनका हालचाल जाना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कर्तव्य निभाते हैं। उन्होंने कहा, “पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगी हर चोट उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण की गवाही है। यह उनके साहस और देश सेवा के बलिदान का प्रतीक है।”

You might also like
Leave A Reply